फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांजरवास माइनर टूटी, किसान के खेतों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। सांजरवास माइनर शनिवार को ओवरफ्लो होने के चलते टूट गई। इससे माइनर का पानी बहकर किसानों के खेत में जमा हो गया। किसानों ने अपने स्तर पर ही टूटे माइनर के हिस्से को बंद का दिया। सिंचाई विभाग ने इसे ठीक करने की भी जहमत नहीं उठाई। बौंदकलां निवासी किसान मनू सिंह बौंदकलां निवासी ने बताया कि सांजरवास माइनर पानी अधिक होने के कारण ओवरफ्लो चल रहा था। इससे माइनर टूटने की पूरी संभावना थी। उन्होंने सिंचाई विभाग को भी इससे अवगत करवा दिया था। किसान का कहना है कि इसके बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और उसके खेत के समीप ही माइनर का एक हिस्सा टूट गया। विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने प्लास्टिक के बैगों में मिट्टी भरकर माइनर को स्वयं ही बंद कर दिया। तब तक सात से आठ एकड़ गेहूं की फसल में पानी जमा हो गया। बारिश से पहले ही खेतों में पानी की आवश्यकता नहीं रही है। वहीं, दूसरी तरफ माइनर टूटने से फसलों में पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें