फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडिंग... 35 किमी. की दूरी में 1:25 घंटे लेट हुई दिल्ली फिरोजपुर पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली से बहादुरगढ़ वाया रोहतक के रास्ते फिरोजपुर जाने वाली 54641 दिल्ली फिरोजपुर सवारी पिछले लगभग एक महीने से लगातार देरी से पहुंच रही है। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रेन का बहादुरगढ़ पहुंचने का समय सुबह 8 बजकर 14 मिनट है। मगर यह अपने निर्धारित समय पर कभी पहुंचती ही नहीं है। सोमवार को भी यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा 25 मिनट देरी से पहुंची।
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने बताया कि 54641 दिल्ली फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन आए दिन लेट चलती है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन से शायद ही कभी समय पर आती हो। बता दें इस पैसेंजर ट्रेन से रोहतक में पढ़ने और नौकरी करने वाले सैकड़ों लोग रोजाना सफर करते हैं। ट्रेन की लेटलतीफी का आलम यह है कि पुरानी दिल्ली से चलने वाली 54641 दिल्ली फिरोजपुर पैसेंजर पिछले 6 दिनों में केवल एक दिन ही समय से चली है।
विज्ञापन


पीजीआई और नौकरी पेशा वाले ज्यादा करते हैं सफर
54641 दिल्ली फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन में बहादुरगढ़ से रोहतक जाने वाले ज्यादातर यात्रियों को या तो पीजीआई जाने वाले होते हैं या रोहतक में नौकरी करने वाले होते हैं। ट्रेन की लेटलतीफी के चलते आए दिन लोग अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रहे हैं।

डीएमयू चलाने की करेंगे मांग : हाडा
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने बताया कि वे रेल मंत्रालय से मांग करेंगे कि 54641 पैसेंजर ट्रेन को पुरानी दिल्ली की बजाए जींद से शुरू कर दिया जाए तथा दिल्ली से रोहतक तक डीएमयू चलाई जाए। ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन


ट्रेन लगातार क्यों लेट चल रही है इस बात की जानकारी की जाएगी। ट्रेन समय पर चले और यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
- नितिन चौधरी, सीपीआरओ

तारीख लेट (घंटे)
19 सितंबर 0:32
20 सितंबर 0:51
21 सितंबर 0:42
22 सितंबर 1:16
23 सितंबर 0:43
24 सितंबर 0:50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें