फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 किसानों व कर्मचारियों ने रोज गार्डन में दी सामूहिक गिरफ्तार, एडीएम ने दो मिनट बाद ही किया रिहाई का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। अखिल भारतीय किसान सभा, किसान संघर्ष समन्वय समिति और अन्य राष्ट्रीय किसान संगठनों के आह्वान पर सीटू के समर्थन से वीरवार को जेल भरो आंदोलन किया गया। इसके तहत चरखी दादरी के रोज गार्डन में करीब 250 किसानों और कर्मचारियों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी। जिला प्रशासन ने इनकी गिरफ्तारी के दो मिनट बाद ही रिहाई का एलान कर दिया। इससे पहले रोज गार्डन में बैठक आयोजित कर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया गया।
पहले से प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले विभिन्न गांवों के किसान, सीटू यूनियन पदाधिकारी और सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी रोज गार्डन में वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एकत्र हुए। इस दौरान पहले बैठक आयोजित की गई और इसमें प्रदर्शन की रूपरेखा साझा की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा जिला प्रधान रामरतन घसौला व सीटू नेता कमलेश देवी भैरवी ने संयुक्त रूप से की जबकि संचालन रणधीर कुंगड़ ने किया। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी से आए किसान नेता बलबीर सिंह ठाकन ने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकारों ने सत्ता में आने से पहले स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, राष्ट्र स्तर पर प्रतिवर्ष दो करोड़ व राज्य स्तर पर दो लाख रोजगार देने, न्यूनतम वेतन 18 हजार प्रतिमाह करने, सभी को शिक्षा व स्वास्थ्य का लाभ देने सहित अनेक वायदे किए थे। सत्ता में आने के बाद सभी वायदों को ठंडे बस्ते में डाल कर जनता के साथ धोखा किया। वर्तमान सरकार अभी तक के कार्यकाल में मेहनतकश जनता, किसान और मजदूरों के हितों के खिलाफ नीतियां बना रही है कि जिससे आमजन का जीवन बद से बदतर हुआ है। सीटू नेता करतार ग्रेवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद समान काम समान वेतन नहीं लागू किया गया। उन्होंने सभी विभागों के खाली पदों पर नियमित भर्ती व ठेका प्रथा बंद करने की मांग उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सरकार मजाक उड़ा रही है। आउट सोर्सिंग व ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जेल न होने से प्रशासन किया रिहा
मौके पर पहुंचे एडीएम ओमप्रकाश देवराला को किसान सभा ने गिरफ्तारी के लिए करीब 250 नामों की सूची सौंपी। इसके बाद एसडीएम ने जिला जेल न होने के चलते कुछ देर बाद ही रिहाई का एलान कर दिया। एसडीएम ने निजी मुचलके पर सामूहिक गिरफ्तारी देने वाले सभी लोगों को रिहा कर दिया। इस अवसर पर रामनिवास मिर्च, प्रभूराम गोदारा, रघबीर सिंह, सुरेंद्र मोठसरा, पूर्व सरपंच जिले सिंह, पूर्व सरपंच समुंदर बिगोवा, सीटू नेता जयभगवान, हनीफ खान बहल, राम अवतार, सुरेश, राजपाल सांगवान, रामपाल कारी धारनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें