फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशों व व्यसनों से दूर रहने की दिलाई युवाओं को शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओें को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
विज्ञापन

जनता कॉलेज में चलाया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने नशा छोड़ने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
विद्यार्थियों व युवाओं को नशे की लत बर्बादी की कगार पर ले जाती है और इसका असर देश के भविष्य पर पड़ता है। विद्यार्थियों के कंधों पर भी देश व समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेवारी का निर्वहन कर हम एक सुनहरा भविष्य निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। ये विचार जनता कॉलेज में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने कही। अभियान का नेतृत्व इनसो नेता रविंद्र फौगाट ने किया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता संदीप प्रधान ने अभियान में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सभी युवाओं को नशों एवं अन्य व्यसनों से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन

रविंद्र फौगाट ने कहा कि एक युवा अगर अपने जोश को सही दिशा में लगाए तो राष्ट्र उत्थान में अहम योगदान दे सकता है। लेकिन विद्यार्थी अपनी ऊर्जा को किसी सकारात्मक रूप से प्रयोग करने की जगह नशे एवं व्यसनों में लगा रहा है। संदीप प्रधान ने कहा कि एक युवा शौकिया तौर पर धूम्रपान व अन्य व्यसन शुरू करता है, लेकिन धीरे-धीरे यह शौक लत में तबदील हो जाता है। अभियान में इनसो छात्र नेता रोहित फौगाट, अमित वत्स, सुजल वत्स, ललित शर्मा, अनिल शर्मा, अनुज फौगाट, अंकित, संस्कार, मितेश, दीपक दादरी, हरित, प्रिंस, अरुण फौगाट, मंजीत, रवि, गौरव, अजय मलिक, विक्रम, विकास आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

फोटो 08
जनता कॉलेज में चलाए गए अभियान के दौरान नशे से दूर रहने की शपथ लेते युवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें