फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमवाई टीम सदस्यों व चेयरमैन में ठनी, थाने पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शहर का सर्वे करने पहुंची टीम के दो कर्मचारियों और नगर परिषद चेयरमैन में फार्मों की कमी हो लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। इसके बाद सर्वे कंपनी के कर्मचारियों ने चेयरमैन पर दुर्व्यवहार और थप्पड़ मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। वहीं, चेयरमैन ने उक्त कर्मचारियों पर कार्यालय के बाहर अवैध रूप से दस-दस रुपये में फार्म बेचने के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एडीसी और एसडीएम से भी की है। सिटी थाना पुलिस ने दोनों कर्मचारियों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक एक निजी कंपनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों के फार्म भरवाने के लिए शहर के वार्ड नंबर 11 निवासी संजय और गांव खातीवास निवासी विनेश को नगर परिषद कार्यालय में बैठाया है। पुलिस को दी शिकायत में दोनों कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार को वो हर रोज की तरह कार्यालय में बैठकर लोगों के फार्म जमा कर रहे थे कि इस दौरान चेयरमैन संजय छपारिया वहां आ पहुंचे और उन्हें धमकाने लगा। इतना ही नहीं चेयरमैन ने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी देकर नप कार्यालय से बाहर जाने को कहा। इसके बाद उन्होंने चेयरमैन द्वारा किए अभद्र व्यवहार की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। वहीं नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने बताया कि इस योजना के फार्म नि:शुल्क मिलते हैं लेकिन दोनों कर्मचारी अपने कुछ दोस्तों को फार्म देकर कार्यालय के बाहर खड़ा कर देते हैं। जब भी कोई फार्म भरने आता है तो वह फार्म नहीं होने की बात कहते हैं। ऐसे में मजबूरीवश लोगों को बाहर खड़े युवकों से दस-दस रुपये देकर फार्म खरीदने पड़ते हैं। चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने दोनों कर्मचारियों को फार्म लाकर भरने की बात कहीं थी। मामले को लेकर सिटी थाना प्रभारी विकास ओहलान ने कहा कि संजय और विनेश ने नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दी है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
मामला मेरे संज्ञान में भी आया है। इसकी जांच की जाएगी और जो भी सामने आएगा उसी आधार पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। -ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम
वर्जन:
मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो बेबुनियाद है। ये कर्मचारी अपने साथियों की मदद से लोगों को दस-दस रुपये में फार्म बेच रहे थे। मैंने इन्हें नि:शुल्क फार्म देने के लिए कहा था और कुछ नहीं। -संजय छपारिया, चेयरमैन नगर परिषद

फोटो 34 नगर परिषद कार्यालय का फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें