फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेट्रोल पंप डीलरों ने नहीं की तेल की परचेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने कमीशन बढ़ाए जाने और पेट्रोल पंपों को आटोमैटिक सिस्टम से जोड़ने की मांग को लेकर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की खरीद नहीं की। एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सभी पेट्रोल पंप डीलर की ओर से पेट्रोल व डीजल की खरीद नहीं की गई। शनिवार को भी यह कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय डीलरों को रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट अपने पंप सिस्टम में फीड करने पड़ रहे हैं जबकि यह विदेशों की तर्ज पर ऑटोमेटिक सिस्टम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि रेट तय कंपनी ही कर रही है लेकिन डीलर को रोजाना रेट फीड करने पड़ते हैं। इतना ही नहीं उन्हें कमीशन भी बहुत कम मिल रहा है। एसोसिएशन महासचिव ने डीलरों का कमीशन भी बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें