झज्जर। सुपर-100 के लिए जिले के 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। शिक्षा विभाग की तरफ से चयनित विद्यार्थियों और वेटिंग सूची में शामिल तीन विद्यार्थियों की सूची जारी की है।
16 चयनित विद्यार्थियों में राजकीय माॅडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़ के आयुष, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल से चिराग, शहीद रमेश कुमार राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर से दीपक, राजकीय हाई स्कूल भटेडा से देवांश हैं।
राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडायन से गौरव, शहीद रमेश कुमार राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से हर्ष, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल से जतिन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुंबाहेड़ी से ज्योति, शहीद रमेश कुमार राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से कनिका हैं।
राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से लक्ष्य, शहीद रमेश कुमार राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर से मुस्कान, शहीद रमेश कुमार राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से तानी, शहीद रमेश कुमार राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से योगिता देवी हैं।
राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक मातनहेल से रितिक, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक पलड़ा से सिद्धार्थ, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरावास से वंश शामिल हैं। राजकीय हाई स्कूल धौड़ से लक्ष्य, राजकीय हाई स्कूल असांडा से राशि और शहीद रमेश कुमार राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से श्लोक वेटिंग में हैं।
दाखिला प्रक्रिया अब 13 मई को सुपर-100 कैंपस गांव बारना कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी। सुपर-100 सरकार की आवासीय कोचिंग योजना है। इसमें चयनित सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को जेईई, नीट प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा, आवास, भोजन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।