झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को शहर के 33केवी पावर हाउस जहांआरा बाग स्टेडियम के अलावा मलिकपुर, छुछकवास, सेहलंगा, बुपनियों पावर हाउसों की 33 केवी लाइनों की मरम्मत की। इससे 33 केवी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बंद रखी गई। वहीं ग्रामीण इलाके पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा। जबकि सेहलंगा, मलिकपुर, बुपनिया और छुछकवास पावर हाउस सुबह 7:30 बजे से 12 बजे तक बंद रहें।
इस दौरान बिजली निगम की तरफ से बिजली की लाइन इंसुलेटर, यूज, जंपर बदलने के साथ-साथ टेढ़े खभों को सीधा किया गया। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में इस समय अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति का शेड्यूल नहीं था। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और दोपहर 12 बजे के बाद लाइनों का की मरम्मत का कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली निगम की तरफ से शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का शेड्यूल है। जिसकी वजह से शहरी क्षेत्र के लोगों को बिजली की वजह से परेशानी अवश्य आई है। शहर के सुभाष नगर, सामान्य अस्पताल, लोक निर्माण विश्राम गृह क्षेत्र, ग्वालीशन रो, मॉडल टाउन, किला कालोनी, आर्य नगर पुराना तहसील रोड क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड, देशवाल कॉप्लेक्स सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति को बंद रखा गया। निगम की तरफ से सुबह सात बजे से 10 बजे तक का परमिट लिया गया था।
-निगम की तरफ से काम पर लगाए गए थे 100 कर्मचारी
उत्तर हरियाणा बिजली निगम की तरफ से पांचों लाइनों की मरम्मत के लिए करीब 100 कर्मचारी लगाए गए थे। ताकि निर्धारित समय के अनुसार काम पूरा किया जा सके। निगम की तरफ से 40 किलोमीटर की लाईनों की मर मत की गई है। इन लाइनों को छूने वाले पेड़ों की टहनियां काटी गई। 10 इंसुलेटर बदले गए, चार डिस्क, 26 जंपर बदले गए, दो पोल व 12 एचपोल सीधे किये गए हैं।
-लोगों की प्रक्रिया
बिजली निगम को लाइनों की मर मत का कार्य गर्मी शुरू होने से पहले पूरा करना करना चाहिए या फिर जम मौसम ठंडा हो जाए तो काम को पूरा करना चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- धर्मपाल, निवासी आर्य नगर।
शहरी क्षेत्र में बिजली के कटों से परेशानी होती है। क्योंकि फिलहाल गर्मी का मौसम चल रहा है। निगम का भी यही प्रयास है कि लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए लाइनें ठीक की जाएं। लेकिन इनके लिए ऐसा समय रहना चाहिए की लोगों को परेशानी न हो।
- राज सिंह चाहार, निवासी आर्य नगर।
वर्जन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से लाइनों की मरम्मत के लिए और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए पावर हाउसों की लाइनों की मरम्मत की जा रही है ताकि उन्हें बिजली कटों का सामना ना करना पड़े।
- संदीप जैन, एसई, बिजली निगम, झज्जर।