फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज यूनियन ने फिर खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को झज्जर की गुर्जर धर्मशाला में संगठन की राज्यस्तरीय बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि सरकार या तो संगठन द्वारा रखी गई 11 सूत्री मांग को जल्द से जल्द लागू करे नहीं तो संगठन सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक इस 11 सूत्री मांग को लागू करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा केवल आश्वासन ही दिया गया है, लेकिन धरातल पर इसे लागू करने में अभी सरकार कोताही ही बरत रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर हुई बैठक में रोडवेज संगठन के आजाद सिंह मलिक ने अध्यक्षता की। वहीं बैठक का संचालन संगठन महामंत्री अशोक खोखर ने किया। बैठक में झज्जर डिपो की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें रामबीर फौजी को एक बार फिर से संगठन की कमान सौंपी गई। मीडिया के रूबरू होकर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष आजाद सिंह मलिक ने कहा कि उन्होंने कर्मचारी व जनता हित में सरकार को अपनी 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंप रखा है। लेकिन इस विषय पर केवल आश्वासन मिला है। इसलिए सरकार इसे धरातल पर लागू करे। उन्होंने ऐसा न होने पर एक बड़ा आंदोलन छेड़ने की भी बात कही। 11 सूत्रीय मांगों मेें परिचालक का पे-ग्रेड चालक के समान करने, चालक-परिचालक सहित सभी कर्मचारियों को बोनस के रूप में तेरहवीं तनख्वाह देने, रिस्क अलाउंस पांच हजार रुपये करने, रोडवेज बेड़े में पांच हजार नई बसें खरीदकर रोडवेज बेड़े को दस हजार करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें