फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की सुरक्षा पर एक दिन में 25 लाख खर्च होने का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। किसानों के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा पुलिस की करीब 1300 जवानों के अलावा रेलवे पुलिस की भी तीन कंपनियां मुस्तैद रही। एक दिन के सुरक्षा बंदोबस्त पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का वेतन भी शामिल है। जब तक संशोधित अवार्ड राशि की घोषणा नहीं हो जाती तब तक स्थिति संवेदनशील बने रहने के ही आसार हैं। डीसी मुकेश आहूजा ने स्पष्ट किया कि अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी धारा-144 लागू रखी जा सकती है। पुलिस बल के लिए रोडवेज ने दस बसें उपलब्ध कराई हैं। इससे छह लोकल रूटों पर लोगों को परेशानी हुई। इसके अलावा आसपास के जिलों का एक-एक फेरा भी कम किया गया।
विज्ञापन

वीरवार के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन के चलते चार जिलों से पुलिस कंपनियां बुधवार को ही चरखी दादरी पहुंच गई थी। इन कंपनियों के अलावा जिले के करीब 850 पुलिसकर्मियों की भी लॉ एंड ऑर्डर को बरकरार रखने के लिए ड्यूटियां लगाई गई। जिले में वीरवार को हरियाणा पुलिस और आरपीएफ के 1600 से अधिक जवान अलग-अलग जगहों पर मुस्तैद रहे। वहीं, इन जवानों को दिशा-निर्देश देने के लिए 14 डीएसपी, दो डीआई, 16 इंस्पेक्टर भी तैनात किए गए। एक जवान का एक दिन का अगर वेतन 1500 रुपये लगाएं तो सभी का करीब 22 लाख रुपये बैठता है। इसके अलावा फोर्स को एक स्थान से दूसरी जगह ले जाने के लिए भी जिला प्रशासन ने रोडवेज विभाग से दस बसें हायर की। एक बस का प्रतिदिन चार्ज करीब दस हजार रुपये बैठता है और इस लिहाज से रोडवेज को जिला प्रशासन प्रतिदिन के हिसाब से करीब एक लाख रुपये का भुगतान करेगा। इसके अलावा पुलिस वाहनों का तेल और अन्य खर्च जोड़ दिए जाएं तो सुरक्षा बंदोबस्त पर हुए खर्च का आंकड़ा 25 लाख के पार पहुंच जाता है। वहीं, जिला प्रशासन को जो दस बसें दी गई हैं वो लोकल रूटों पर चलती थीं। बसों के फेरे कम होने से करीब करीब एक हजार यात्रियों को परेशानियां भी झेलनी पड़ीं।

किस रूट पर कितने फेरे किए गए कम
रोडवेज विभाग ने जिला प्रशासन को जो दस बसें दी हैं उन्हें छह लोकल रूटों से हटाया गया है। इनमें भिवानी, सतनाली, लोहारू, महेंद्रगढ़, कोसली व कनीना रूट शामिल हैं। रोडवेज विभाग के मुख्य निरीक्षक नरसिंह सोनी ने बताया कि भिवानी रूट पर दो जबकि सतनाली, लोहारू, कोसली, कनीना व महेंद्रगढ़ रूट पर बस का एक-एक फेरा कम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें