फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप का तीन वर्ष का कार्यालय पूरा होने के बाद चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद के चेयरमैन संजय छपारिया और वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होते ही आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ने वीरवार को अलग-अलग प्रेसवार्ता कर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चेयरमैन संजय छपारिया ने वाइस चेयरमैन पर नगर परिषद की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं तो वहीं वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण ने चेयरमैन पर अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर हर विकास कार्य में भ्रष्टाचार करने के आरोप जड़े हैं। वहीं, दोनों ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दोनों पर लगे आरोपों की लिखित शिकायत जिला प्रशासन के पास पहुंच चुकी है। चेयरमैन ने वीरवार को 14 पार्षदों के साथ अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की तो वहीं वाइस चेयरमैन ने पार्षद कुलदीप गांधी के साथ शहर के मेजबान चौक के समीप एक होटल में प्रेस वार्ता की। बता दें कि नगरम परिषद चेयरमैन भाजपा समर्थक हैं तो वहीं वाइस चेयरमैन इनेलो समर्थक है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने तीन साल में विकास नहीं विनाश किया : बबलू श्योराण
पार्षद कुलदीप गांधी वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण के पक्ष में उतर आए हैं। वीरवार को प्रेसवार्ता में वाइस चेयरमैन और पार्षद कुुलदीप ने कहा कि तीन साल में नगर परिषद चेयरमैन ने शहर का विकास नहीं बल्कि विनाश किया है। उन्होंने बताया कि आरटीआई के तहत जब विकास कार्यों की जानकारी मांगी गई तो 298 प्रस्ताव ऐसे सामने आए जिन्हें पार्षदों की सहमति के बिना ही चेयरमैन ने पास कर दिया। चेयरमैन ने यह सब अपने निजी स्वार्थों और अपने चहेते पार्षदों को खुश करने के लिए किया। बबलू ने कहा कि हर टेंडर चेयरमैन अपने चहेते ठेकेदारों को अलॉट करा रहे हैं। नालों की सफाई से लेकर गली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, साइन बोर्ड, संसाधनों की खरीद में बड़े स्तर पर घोटाला किया गया है। इसकी जांच के लिए वो डीसी को शिकायत सौंप चुके हैं। इसके अलावा स्थानीय शहरी निकास मंत्री कविता जैन, सीएम व पीएम ऑफिस में भी भ्रष्टाचार के सबूत वो भेज चुके हैं। वहीं, चेयरमैन के नगर परिषद की जमीन पर कब्जा करने के आरोपों को वाइस चेयरमैन ने नकारा है।

कब्जा नहीं करने दिया तो बबलू लगा रहे बेबुनियाद आरोप : संजय छपारिया
चेयरमैन संजय छपारिया ने कहा कि वाइस चेयरमैन होने के बावजूद बबलू श्योराण नगर परिषद की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। नगर परिषद ने चार एकड़ जमीन पर कब्जा केस जीत लिया है। चेयरमैन ने कहा कि अब 27 फीट के रास्ते पर वाइस चेयरमैन व उनके परिवार का कब्जा है। इसके लिए सोमवार को ही उन्हें नोटिस जारी कर दिया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। चेयरमैन ने बबलू श्योराण व कुलदीप गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि बबलू राजनैतिक स्वार्थ के चलते उन पर आरोप लगा रहे हैं। संजय छपारिया ने कहा कि उन्होंने बबलू श्योराण से नप की जमीन से कब्जा हटाने की बात कही थी और इसके चलते ही उनके उपर आरोप लगाए गए हैं। चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने अब तक के कार्यालय में शहर का एक समान विकास कराया है। चेयरमैन ने कहा कि शहर के सभी विकास कार्य ई-टेंडर के जरिए कराए गए हैं और इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें