फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नप के बजाय पुलिस विभाग लगाएगा सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में सीसीटीवी कैमरे अब नगर परिषद के बजाय पुलिस विभाग लगाएगा। यह फैसला मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई शहरी स्थानीय निकाय विभाग की बैठक में लिया गया था। शुक्रवार को यह पत्र नगर परिषद आ गया है। अब नगर परिषद अधिकारियों ने सीसीटीवी से संबंधित जो भी बजट व फाइलें तैयार की गई हैं वो सभी पुलिस विभाग के हैंडओवर कर दी जाएंगी। बता दें कि एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 13 स्थानों पर 40 अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाने हैं। इनमें 5 कैमरे पीटीजेड तकनीक के होंगे जो कुछ दिशाओं में घूमकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। साथ ही शहर में व्हीकल मॉनीटरिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिसके जरिये वाहनों की नंबर प्लेट व उनसे जुड़ी अन्य जानकारियां भी मुहैया कराएगा। शहर में लगाए जाने वाली सभी कैमरों का कंट्रोल रूम थाना शहर में बनाया जाएगा। यहां पर दो एलईडी टीवी से हर कैमरे की गतिविधि पर पुलिसकर्मी नजर रख सकेंगे। बहादुरगढ़ में लगाए जा रहे सिस्टम में करीब 15 दिन की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित करके रखा जा सकता है। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इस प्लानिंग में फेरबदल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


अपराध रोकने में मददगार साबित होंगे कैमरे
पुलिस का मानना है कि जब शहर सीसीटीवी कैमरों से लैस हो जाएगा तो आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। योजना के तहत 35 कैमरे फुल एचडी 12.50-50 एमएम रेज्यूलेशन के लगेंगे। पांच कैमरे कुछ चुनिंदा स्थानों पर पीटीजेड लगेंगे जो चारों दिशाओं की गतिविधि को कैप्चर करेंगे। साथ ही करीब साढ़े 16 लाख रुपये कीमत का एक व्हीकल मॉनीटरिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे कैमरों की मदद से वाहनों के नंबर आसानी से पढ़े जा सकेंगे तथा संदिग्ध वाहनों की अन्य जानकारियों भी कंट्रोल रूप को दे सकेंगे।

इन स्थानों पर लगने हैं कैमरे
बस स्टैंड
सेक्टर 9 मोड़ बाईपास
श्याम जी कॉम्प्लेक्स
शिव चौक नजफगढ़ रोड
बालोर रोड पर राजकीय महिला महाविद्यालय
मुख्य बाजार में पुराना कमेटी कार्यालय
स्टैंडर्ड स्वीट्स के पास
रेलवे रोड के दोनों तरफ
सब्जी मंडी, झज्जर रोड
बालाजी मंदिर, नजफगढ़ रोड
झज्जर मोड़
नाहरा-नाहरी रोड
सेक्टर छह मोड़

शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए विभाग ने एक पत्र जारी किया है। इसके तहत अब पुलिस शहर में जिस जगह ज्यादा क्रिमनल एक्टिविटी होती हैं। उन जगहों को चुनकर कैमरे लगवाएगी। बहुत जल्द ही इस संबंध में कागजी कार्रवाई पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विजय पाल यादव, कार्यकारी अधिकारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें