फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति न होने पर जलघर का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। जेई साहब, पानी नहीं मिलता, इतनी गर्मी में अब पानी के लिए वे कहां जाएं। यह बात बेरी के पाना बैठाण बंगला वाली गली की महिलाओं ने जल घर में पहुंचकर अधिकारियों को कही। भीषण गर्मी में पानी की कमी के चलते बेरी कस्बे में हाहाकार मचा हुआ है। परेशान महिलाओं का गुस्सा फूट गया और कार्यालय में पहुंच कर अधिकारियों व कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई और कार्यालय का घेराव किया। जेई जयभगवान को महिलाओं ने कहा कि पिछले दो माह से बंगला वाली गली पाना बैठाण में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। कई बार समस्या को लेकर कार्यालय में आ चुके है, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिलता है। महिलाओं का कहना था कि पाना बैठाण बंगला वाली गली में पिछले दो माह से पानी की समस्या बनी हुई है। विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत कर चुके है ओर समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


खेतों से लाना पड़ता है पानी
शुक्रवार को कार्यालय में पहुंची महिलाओं ने वार्ड में सप्लाई न होने उपस्थित अधिकारियों के सामने जमकर भड़ास निकाली और कहा कि पीने का पानी और घर के कार्यों के लिए पानी कई किलोमीटर दूर-दराज खेतों से सिर पर ढोकर लाना पड़ता है। सारा दिन पानी लाने में चला जाता है और घर के अन्य कार्य भी समय पर नहीं हो पाते हैं। वहीं महिलाओं का कहना था कि अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत कराने के बाद भी विभाग के अधिकारी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है। 600 से 700 रुपये का पानी टैंकर मंगवा कर गुजारा करना पड़ रहा हैं।

बेरी के पाना बैठाण बंगला वाली गली में पानी की सप्लाई न होने के कारण महिलाएं कार्यालय में आई थी। वहां जल्द ही नई वॉल लगाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें