फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अंक के लिए शपथ पत्र बनवाने उमड़े युवा, एक काउंटर पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एचएसएससी द्वारा विभिन्न विभागों में निकाली गई रिक्तियों के लिए आवेदन करने से पहले युवा पांच अंक हासिल करने की जुगत में जुट गए हैं। इसके लिए उन्हें शपथ पत्र तैयार करवाकर तहसील अधिकारियों से सत्यापित करवाना पड़ेगा। मंगलवार को लघु सचिवालय में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ने और पुख्ता इंतजाम न होने से व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। इससे खफा युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। दोपहर सवा तीन बजे सीटीएम विरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया और इसके तुरंत बाद अधिकारियों की बैठक लेकर काउंटरों की संख्या बढ़वाने के आदेश दिए। इससे पहले युवाओं ने सुबह दस से लेकर दोपहर तीन बजे तक तीन बार हंगामा किया।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में विभिन्न विभागों के खाली पदों को भरने के लिए वेकैंसी निकाली हैं। इस बार जिन युवाओं के परिवारों में एक भी सरकारी नौकरी में नहीं है उन्हें सरकार की तरफ से पांच अंक दिया जाएगा। बशर्ते इससे पहले उन्हें शपथ पत्र तैयार करवाकर इसे तहसील अधिकारी से सत्यापित कराना होगा। लघु सचिवालय में शपथ पत्र संबंधी प्रक्रिया के लिए कोई पुख्ता प्रबंध प्रशासन की तरफ से नहीं किए गए। मंगलवार को दो हजार से अधिक युवा शपथ पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी करने लघु सचिवालय पहुंचे लेकिन उन्हें नंबर आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। यहां महज एक ही काउंटर बनाया गया था जबकि युवाओं की भीड़ उमड़ने के चलते दिनभर आधार कार्ड बनवाने आए लोगों को भी कर्मचारियों ने वापिस लौटा दिया। घंटों इंतजार करने के बाद भी नंबर नहीं आने पर युवा बीच-बीच में हंगामा करते रहे।
अधूरे इंतजामा पर युवाओं ने सुबह साढ़े दस बजे ही हंगामा शुरू कर दिया। काउंटर पर तैनात कर्मचारियों से भी युवाओं की जमकर नोंकझोंक हुई। इसके चलते बीच-बीच में कुछ देर के लिए शपथ पत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी रुकी रही। यहां युवाओं की भीड़ उमड़ने के बाद भी व्यवस्थाएं बनाने के लिए पुलिस नजर ही नहीं आई। दोपहर करीब सवा तीन बजे सीटीएम विरेंद्र सिंह यहां पहुंचे और उन्होंने युवाओं से बातचीत के अलावा कर्मचारियों से व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। निरीक्षण के तुरंत बाद सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और उन्होंने इंतजाम में सुधार करने के आदेश दिए। वहीं, दो हजार से ज्यादा युवा पहुंचने के चलते लघु सचिवालय का वाटर कूलर में भी पानी खत्म हो गया। खासकर युवतियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा और यहां महिला पुलिस की कमी भी दिनभर उन्हें खली।
विज्ञापन


तहसीलदार को दिए एक और काउंटर की व्यवस्था करने के आदेश
सीटीएम विरेंद्र सिंह ने अपने निरीक्षण के तुरंत बाद अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने तहसीलदार को एक काउंटर बनाने के आदेश दिए। सीटीएम ने कहा कि शपथ पत्र बनवाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ रही है और एक ही काउंटर होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हे। सीटीएम ने महिलाओं और युवतियों के लिए भी अलग से लाइन लगाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं।

युवतियां बोलीं- प्रशासन के अधूरे इंतजामा पड़ रहे भारी
- मैं सुबह साढ़े नौ बजे लघु सचिवालय आई थी। यहां काफी भीड़ है और प्रशासन ने काउंटर भी एक ही बना रखा है। अधूरे इंतजाम युवाओं पर भारी पड़ रहे हैं। प्रवीन, रासीवास

- सुबह मैं यहां नौ बजे आई थी। यहां न तो महिला पुलिस तैनात है और न व्यवस्थाएं सही हैं। लाइन में लगने की बजाय युवा मनमर्जी से अंदर घुस रहे हैं और चार घंटे बाद भी मेरा नंबर नहीं आया। प्रवीन कुमारी, लेेहरवाड़ा

- सुबह सवा नौ बजे सचिवालय पहुंची थी। अब एक बज चुका है लेकिन नंबर नहीं आया है। युवतियों और महिलाओं के लिए न तो कोई अलग से प्रबंध हैं और न महिला पुलिस की तैनाती है। प्रगति, माई खुर्द

- युवाओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन को काउंटरों की संख्या बढ़ाने के साथ पुलिस की तैनाती भी करनी चाहिए। यहां सुबह से अव्यवस्थाओं का आलम हैं और लोग परेशान हैं। मधु, रासीवास

मैंने निरीक्षण किया तो एक ही काउंटर मिला। इसके बाद मैंने अधिकारियों को एक और काउंटर की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए हैं। बुधवार से परेशानियां नहीं आएंगी। विरेंद्र सिंह, सीटीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें