फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में हुई बूंदाबांदी की वजह से मौसम में बदलाव आया। अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम खुशगवार बना रहा।
विज्ञापन

शनिवार रात के समय ही मौसम में बदलाव आ गया था। आसमान में बादल छाए गए थे। रात के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह भी कई भागों में बूंदाबांदी होने से मौसम खुशगवार हो गया। पिछले दिनो से मौसम में गर्मी का प्रकोप बना हुआ था। अधिकतम तापमान 44 डिग्री चल रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया था जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिनभर आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें