फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने अखाड़ों को दिए करीब एक करोड़ के मैट व जिम के उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हमारे इलाके में खेलों के प्रति बड़ा चाव है और इसी चाव को देखते हुए खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि नए मैट व उपकरण मिलने के उपरांत सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में चाव के साथ पूरी ताकत दिखाए ताकि दुनिया में अपने देश का नाम कर सके। ये विचार कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने 10 अखाड़ों, व्यायामशालाओं व स्पोर्ट्स क्लब को कुश्ती के मैट व जिम के उपकरण भेंट करने के बाद व्यक्त किए। कृषि मंत्री ने सोमवार की पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में अखाड़ा व व्यायामशाला संचालकों को करीब एक करोड़ रुपये की यह सामग्री प्रदान की। जिन अखाड़ों, व्यायामशालाओं व स्पोर्ट्स क्लब को उन्होंने मैट व खेल उपकरण प्रदान किए उनमें बाबा पीर अखाड़ा सिलाना, जयबीर अखाड़ा बुपनिया, लीलू व्यायामशाला समिति लाडपुर, स्पोर्ट्स क्लब सूहरा, हनुमान मंदिर खुड्डन, बलवान अखाड़ा सेवा समिति मुनीमपुर, बाबा गरीब दास बालिका अखाड़ा सिलाना, जीत सिंह व्यायामशाला समिति खेड़ी जट्ट तथा शहीद भगत सिंह कुश्ती केंद्र माजरी शामिल है।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री से मिली खेल सामग्री की मदद से अखाड़ा, स्पोर्ट्स क्लब व व्यायामशाला संचालक प्रसन्न नजर आए और उन्होंने खेलों के प्रति प्रोत्साहन को लेकर मंत्री की प्रशंसा की। इससे पहले भी अनेक अवसरों पर विकास एवं पंचायत मंत्री ने झज्जर जिला में खेलों को प्रोत्साहन देने के कार्य किए है। जिनमें महापुरुषों की जयंती के अवसर पर 10 हजार बच्चों की दौड़ कराना, ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग अवसरों पर खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागी पांच हजार बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से शिवनरेश के ट्रैक सूट उपलब्ध कराना प्रमुख है। रन फॉर इंडिया-वोट फॉर इंडिया के विजेता प्रतियोगियों को मंत्री की पहल पर बुलेट, स्कूटी व स्पोट्र्स साइकिलें ईनामस्वरूप मिली। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड सदस्य आनंद सागर, अनिल शर्मा, डा. धर्मेंद्र बब्लू, मनीष बंसल के साथ-साथ विभिन्न अखाड़ों के संचालक व खिलाड़ी उपस्थित रहे। जबकि प्रशासन की ओर से डीडीपीओ हरि सिंह श्योराण, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सत्यदेव मलिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बादली में होगा कार्यक्रम 21 को
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दुनिया भर में आज योग का महत्व बढ़ा है। बीते दिनों अपनी पोलैंड यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वहां के दूतावास में झज्जर जिला के गांव खानपुर की बेटी योग सीखा रही थी। उन्होंने बताया कि 21 जून को बादली सहित झज्जर जिला में विधानसभा वार योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें