फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए : 430 बच्चों को स्कूल अलॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शिक्षा नियमावली 134ए के तहत दूसरे राउंड की लिस्ट के लिए लगी अटकलें शनिवार को दूर हो गई। छुट्टी होने के बावजूद विभाग के कर्मचारी दफ्तर में बैठे रहे। दूसरे राउंड में 430 बच्चों को स्कूल अलॉट किया गया है। यह बच्चे दस जून तक स्कूल में जाकर दाखिला करा सकते हैं। वहीं, विभाग ने अलॉट किए गए और दाखिला किए गए स्कूलों को भी मेल कर दी है। शनिवार की सुबह शिक्षा निदेशालय ने दूसरे चरण की सूची जारी कर दी। सूची जारी होते ही अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो गए और उन्होंने सीधा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। दाखिला देने में दो दिन का समय होने के चलते अभिभावक चिंतित हैं। ऐसे में अभिभावकों का कहना है कि विभाग ने दाखिला करवाने के लिए बहुत कम समय दिया है। बीईओ सुनील कोहली ने बताया कि अभिभावक अलॉटमेंट लेटर निकलवा कर बच्चों का दाखिला करवा सकते हैं। क्योंकि जिस बच्चे को जो स्कूल अलॉट हुआ है उसकी जानकारी संबंधित स्कूलों को भेज दी है।
विज्ञापन


अभिभावकों को दी गई जानकारी
दाखिला कमेटी के सदस्य सतीश शर्मा ने बताया कि दूसरी राउंड की लिस्ट में 430 बच्चों को स्कूल अलॉट किया गया है। विभाग बच्चों के दाखिला करवाने के लिए पूरी तरह गंभीर है। छुट्टी होने के बावजूद भी शनिवार को कार्यालय खोला गया। वहां आए अभिभावकों को सारी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिन अभिभावकों के बच्चों को स्कूल अलॉट हुए हैं वे कैफे से अलॉटमेंट लेटर निकलवा कर व सभी प्रमाण पत्र के साथ स्कूल में जा कर दाखिला ले सकते हैं।

स्कूलों में दूसरे राउंड की लिस्ट मेल कर दी गई है। प्राइवेट स्कूल दाखिला कर एमआईएस पोर्टल पर दिए शिक्षा नियमावली 134ए के लिंक के माध्यम से अपडेट करें। सभी अभिभावक अलॉटमेंट लेटर लेकर स्कूल जाए, वहां दाखिला हो जाएगा। अगर कोई समस्या आए तो अभिभावक दाखिला कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कोहली, खंड शिक्षा अधिकारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें