फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के नेहरू कॉलेज में प्रशासन की ओर से जिले की चारों विधानसभाओं के लिए बनाए गए मतगणना केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल व कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य पूरा हुआ। हालांकि बादली हलका के ढाकला गांव की एक मशीन पर सील न लगी होने के कारण हंगामा हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए वहां मौजूद एजेंटों को समझा दिया गया था। पुलिस प्रशासन की तरफ से मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थी। सुरक्षा व्यवस्था का स्वयं एसएसपी अशोक कुमार भी जायजा ले रहे थे। चारों विधानसभा क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षकों को सौंपी गई थी। पुलिस की तरफ से मतगणना केंद्रों से करीब एक किलोमीटर पहले तीन-तीन स्थानों पर नाकेबंदी की गई थी। मतगणना केंद्रों पर बिना कार्ड के किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं थी। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से वाहनों को भी डायवर्ट किया गया था। मतगणना केंद्र पर चुनाव ड्यूटी के अलावा किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। झज्जर के नेहरू कॉॅलेज में बादली, झज्जर, बेरी और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


शाम के समय बढ़ाई और सुरक्षा
रोहतक लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम आने से पहले पुलिस प्रशासन की ओर से शाम के समय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया था। पुलिस प्रशासन की तरफ से जहां शहर में गश्त बढ़ा दी गई थी। वहीं मतगणना केंद्रों के बाहर भी पुलिस के जवानों की संख्या में इजाफा कर दिया गया था और नाकों पर भी जवानों की संख्या बढ़ा दी गई थी।

लोगों मोबाइल पर लेते रहे अपडेट रिजल्ट्स
प्रदेश में 12 मई को हुए लोकसभा चुनाव के बाद लोगों को चुनाव परिणाम आने का इंतजार था जो वीरवार को पूरा हो गया। हर रोज की तरह सुबह से ही कौन जीतेगा और कौन हारेगा किस पार्टी को कितनी सीट मिल रही है। इसके कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन दोपहर बाद तक स्थिति साफ होती नजर आने लगी थी। प्रदेश की रोहतक लोकसभा क्षेत्र को छोड़कर सभी सीटों के रुझान आ गए । वहीं रोहतक लोकसभा सीट को लेकर चुनाव परिणाम चौंकाने वाले आते रहे। इससे लोगों की इस सीट के परिणाम को लेकर दिलचस्पी बढ़ती जा रही थी। देर शाम तक स्थिति स्पष्ट न हो पाने के कारण और हार जीत का अंतर कम रहने की वजह से लोग देर शाम तक सोशल मीडिया और टीवी पर नजर बनाए रहे। लोकसभा चुनावों के परिणामों के चलते लोग घरों से भी कम निकले जिसकी वजह से बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें