फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 15.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़़। थाना शहर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े 15 लाख रुपये ठगने के आरोप में धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

टीचर कॉलोनी निवासी मनीष गुलिया ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि दीपक कुमार निवासी गली नंबर 3 शक्ति नगर बहादुरगढ़ मेरा भाई है। दीपक ने मेन रोहतक रोड़ बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर का कार्यालय बनाया हुआ है। मनीष ने बताया कि शहर निवासी हर्ष का आना जाना दीपक के कार्यालय पर था। उसे मैं भी पहले से जानता था। वर्ष 2021 के जून-जुलाई माह में हर्ष ने बताया कि उसकी जान पहचान एचएसएससी बोर्ड पंचकुला के चेयरमैन और कई सदस्यों से है। कभी किसी की नौकरी लगवाना हो तो मुझे बता देना। उसने दावा किया था कि वह पहले भी कई लोगों की पैसे देकर नौकरी लगवा चुका है। जब मैने उसे बताया कि उसने भी एचएसएससी का फार्म भरा हुआ है तो उसने कहा कि परीक्षा के िलिए अपना रोल नंबर पर दे देना। बाद में हर्ष ने नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग की और कहा, 15 लाख पेपर से पहले देने होंगे और 10 लाख रुपये काम होने के बाद।

बकौल मनीष उसने अपने भाई दीपक से पैसे मांगे तो उन्होंने 3 अगस्त 2021 को 5 लाख रुपये, 26 अगस्त 2021 को 2 लाख रुपये, 29 सितंबर 2021 को 7 लाख 50 हजार रुपये और 13 जनवरी 2022 को एक लाख रुपये हर्ष कौशिक द्वारा बताए गए एक बैंक खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद 5 नवंबर 2022 को उसका एचएसएससी का पेपर हुआ। जिसमें उसका चयन नहीं हुआ। हर्ष से जब बात की तो उसने माना कि लालच में आकर बड़ी गलती कर दी। उसने उनसे ली गई रकम के बदले चेक देने की बात कही। उसने मुझे 12 लाख 50 हजार रुपये का चैक मेरे भाई दीपक के नाम से दे दिया, क्योंकि दीपक के खाते से पैसे दिए गए थे। बाकी पैसे बाद में देने की बात कही। जब दीपक ने चैक अपने खाते में डाला तो वह बाउंस हो गया। फिर हर्ष से संपर्क किया तो हर्ष हमें पैसे लौटाने के लिए बार-बार समय देता रहा और पैसे नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें