फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन के नीचे जलभराव से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पिछले दिनों जिस तरह की गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया था, जिससे जनमानस की दिनचर्या में फर्क आया था। बुधवार को हुई आधे घंटे तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। इससे मौसम भी सुहावना हो गया।
विज्ञापन

बारिश से बहादुरगढ़ बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन सहित कई जगहों ने जलभराव रहा, जिससे यहां आने जाने वाले लोगों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ा। परनाला गांव में आधे घंटे की बारिश से सड़कों में पानी भर गया। नालियां बंद होने की वजह से पानी धीरे-धीरे निकला, जिस वजह से गांव में कीचड़ हो गया। सुबह जब बच्चे स्कूल के लिए निकले तो उनको काफी परेशानी हुई। स्थानीय बुजुर्ग फिसलकर गिर गए। इसी तरह बस स्टैंड बहादुरगढ़ के प्रवेश द्वार में जलभराव होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री प्रवेश द्वार से न आकर मेट्रो स्टेशन वाले रास्ते से बस स्टैंड में आए। प्रवेश द्वार में एक गड्ढा है जिसमें सरिया निकली है जिससे अक्सर लोग चोटिल होते रहते हैं। इसी तरह छोटूराम नगर, सांखोल गांव, नाहरा-नाहरी रोड सहित अन्य जगहों में जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें