फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान की उपलब्धि से मुंडाखेड़ा में खुशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। जीवन की असली उड़ान अभी बाकी है, हमारे इरादों का इम्तिहान अभी बाकी है, अभी तो नापी है सिर्फ मुट्ठी भर जमीन, नापने के लिए सारा आसमान बाकी है... इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रही है छात्रा मुस्कान भारद्वाज। मुस्कान ने बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में 492 अंक हासिल किए। परीक्षा परिणाम से गदगद मुस्कान भारद्वाज ने भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में जाने चुनने का मन बनाया है। वह एमबीबीएस करने के बाद अच्छा डॉक्टर बनना चाहती है। फिलहाल उन्होंने इसका श्रेय अपनी मेहनत को देने के साथ-साथ अपने शिक्षकों को भी दिया।
विज्ञापन

मुस्कान बुधवार सुबह से ही परिणाम के इंतजार में थी। जैसे ही बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देखा तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। खुशी का माहौल और मिठाई खिलाकर परिवार ने खुशी साझा की। गांव छप्पार के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मुस्कान ने मेडिकल संकाय में अच्छे अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। परिणाम घोषित होने के बाद से ही मुस्कान को बधाई देने वालों का घर पर तांता लग गया। रिश्तेदारों की ओर से बधाई संदेश आने शुरू हो गए। मुस्कान ने 12वीं की परीक्षा परिणाम में 500 अंकों में से 492 अंक हासिल किए हैं। विषयवार अंग्रेजी में 98, फिजिक्स और केमिस्ट्री में 97-97, होम साइंस और बायोलॉजी में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।

यह बोले पिता
बेटी के सफल परीक्षा परिणाम पर पिता योगेश शर्मा भी गदगद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व है और यकीन है कि भविष्य में भी मुस्कान इसी प्रकार से एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करती रहेगी। साथ ही कहा कि मुस्कान की सोशल मीडिया से कोई दिलचस्पी नहीं है। मुस्कान का कोई सोशल अकाउंट नहीं है। परीक्षा के दिनों में एक माह तक मुस्कान ने परिजनों से भी केवल परीक्षा संबंधी बातचीत करते हुए मोबाइल फोन से भी दूरी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें