फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांधी नगर के लोगों ने सी-34 फाटक पर चल रहा अंडरपास निर्माण कार्य दस दिन में पूरा कराने की मांग की है। इस संबंध में गांधी नगर संघर्ष समिति ने वीरवार को विधायक राजदीप फौगाट व पार्षद महेश गुप्ता के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र की प्रति मुख्यमंत्री व चरखी दादरी उपायुक्त के पास भी भेजी गई है।
विज्ञापन

पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि 27 मार्च शाम सात बजे गांधी नगर की अग्रसेन धर्मशाला में विधायक राजदीप फौगाट के नेतृत्व में रेलवे अंडरपास को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में 28 मार्च को ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय किया गया। ज्ञापन के माध्यम से रेलवे द्वारा अंडरपास निर्माण के लिए बनाए जा रहे ब्लॉक का काम 90 प्रतिशत पूरा करने के लिए आभार व्यक्त किया गया और बाकी बचे दस प्रतिशत काम को अगले दस दिनों के अंदर पूरा कराने की मांग की गई। पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि अगर दस दिन के अंदर निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो फिर एक और बैठक बुलाकर आगामी निर्णय लिया जाएगा। पार्षद ने बताया कि बुधवार शाम हुई बैठक में सांसद के पांच साल पूरा होने पर भी कार्य अधूरा पड़ा रहने पर रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सांसद धर्मबीर सिंह ने गांधी नगर के लोगों से 2014 में अंडरपास बनाने का वायदा किया था। वायदा पूर्ण न होने की स्थिति में चुनाव का बहिष्कार व भाजपा सांसद उम्मीदवार के विरोध के सुझाव पर भी चर्चा की गई। बैठक में सुरेश कुमार ऐरन, मैनेजर अत्तर सिंह, सूरज बैनीवाल, हुकमचंद दांगी, मोतीलाल गर्ग, राम गोपाल, मुन्नालाल सोनी, पवन कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, सूरजभान, सत्यनारायण, राजेंद्र जांगड़ा, सत्यपाल, वीरू, जय भगवान, रविंद्र, किशोरी लाल, प्रदीप कुमार, बिट्टू, रामअवतार, अर्जुन, रमेश कुमार, जिले सिंह, लाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें