फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की एक दर्जन सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई, तीन करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पीडब्ल्यूडी ने जिले की एक दर्जन सड़कों की चौड़ाई छह फुट तक बढ़ाने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। स्वीकृति के लिए एस्टिमेट हेड ऑफिस भेजा जा चुका है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जनवरी माह में इन पर स्वीकृति मिल जाएगी और इसके तत्काल बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर धरातल पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब तीन करोड़ रुपये लागत आएगी जबकि करीब 55 हजार से अधिक वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।
जिले की करीब एक दर्जन सड़कों की चौड़ाई 12 से 18 फीट की जाएगी। इसके लिए करीब तीन करोड़ के एस्टिमेट तैयार कर हाल ही में हेड ऑफिस भेजा गया है। आबादी और वाहनों की संख्या बढ़ने की वजह से इस समय जिले की सड़कों की चौड़ाई बढ़ाना बेहद जरूरी है। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने यह प्लान तैयार किया है। जिले में सड़कों की दशा सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी ने अब होमवर्क शुरू कर दिया है। विभाग ने जर्जर सड़कों की दशा बदलने की प्लानिंग की भी सुध लिए जाने की प्लानिंग है। मानसून की बारिश में भी सड़कों की स्थिति खराब हो गई थी। इसके लिए विभाग ने संबंधित ठेकेदारों को नोटिस भेजकर इन सड़कों की मरम्मत करने के लिए कहा था। बाद में इन ठेकेदारों की ओर से इन जर्जर सड़कों को ठीक करवाया गया था। किसी भी सड़क के निर्माण के बाद चार साल तक सड़क बनाने वाले ठेकेदार की ही जिम्मेदारी बनती है। शहर और गांवों में भी कई सड़कों की हालत खराब बनी हुई है। इन सड़कों का नए सिरे से निर्माण और मरम्मत करने की भी जरूरत है। पांच साल मेें जिले में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। आबादी के साथ-साथ वाहनों की संख्या बढ़ने के लिहाज से सभी सड़कों की चौड़ाई बढ़ाया जाना जरूरी हो गया है ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके। इस समय जिले के दादरी- भिवानी प्रमुख सड़क मार्ग को भी चौड़ा कर फोरलेन बनाया जा रहा है इसका कार्य अंतिम चरण में है वहीं दादरी- लोहारू रोड को भी चौड़ा करने का काम पिछले दिनों ही शुरू हुआ है। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत आती है। इसी प्रकार दादरी- दिल्ली प्रमुख सड़क मार्ग को पिछले साल चौड़ा किया गया था।
विज्ञापन

ये सड़कें है विभाग के प्लान में शामिल
अब विभाग ने जिले की एक दर्जन ऐसी सड़कों को चौड़ा करने की प्लानिंग तैयार की है जो लंबे समय से सिंगल हैं और इन सड़कों की स्थिति भी इस समय खराब बनी हुई है। इन सड़कों की चौड़ाई इस समय 12 फीट है। अब एक दर्जन सड़कें 18 फीट चौड़ी की जानी हैं ताकि वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए और सड़कों पर होने वाले हादसों की संख्या को कम किया जा सके। इन सड़कों में रानीला-पिलाना सड़क मार्ग, रणकोली- साकरोड़ मार्ग, टिकान कलां से खेड़ी सनसनवाल सड़क मार्ग सहित करीब एक दर्जन सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा दादरी शहर से झाड़ली रोड पर नगर से दो किलोमीटर की दूरी तक सड़क की चौड़ाई 18 फीट की जानी है।

मंजूरी व बजट मिलते ही लगाए जाएंगे टेंडर
इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के प्रपोजल को मंजूरी दिलवाने के लिए तीन करोड़ बजट के एस्टिमेट तैयार कर पीडब्ल्यूडी विभाग ने हाल ही में फाइल हेड ऑफिस भेज दी है। इसकी मंजूरी मिलते ही इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कराने की अधिकारियों की प्लानिंग है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अगर जनवरी माह में ही बजट मिल गया तो नए वित्त वर्ष से पहले यह प्रोजेक्ट धरातल पर पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के लिए विभाग प्रयासरत है। जैसे ही इन सड़कों की मंजूरी मिल जाएगी तत्परता से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। - लोकेश कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें