एसआईटी ने एनएचएआई से मांगी फ्लाईओवर की ड्राइंग
झज्जर। बादली रोड फ्लाईओवर पर हुई हादसे को लेकर गठित की गई सीआईटी ने एनएचएआई अधिकारियों से फ्लाईओवर की ड्राइंग मांगी है। सीआईटी के इंचार्ज एसडीएम विजय सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में एनएचएआई अधिकारियों, रोड सेफ्टी एसोसिएटस के साथ करीब साढे़ 11 बजे मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों से फ्लाईओवर की ड्राइंग उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। टीम देखना चाह रही है कि ड्राइंग में सर्विस लेन का प्रावधान दिया गया था या फिर नहीं। अभी तक एनएचएआई अधिकारियों ने फ्लाईओवर के साथ में बिजली लाइन होने का हवाला देकर सर्विस लेन नहीं बनने का कारण गिना रहे हैं।
राइडर चालक व आईओ के बयान कलमबद्घ
सीआईटी ने हादसे की सही वजह जानने व तथ्यों का संकलन करने के लिए इससे संबंधित सभी लोगों को एसडीएम कार्यालय में बुलाया था। जिसमें हादसे के समय सबसे पहले पहुंचने वाले पुलिस के हवलदार सुमित कुमार व जांच अधिकारी नरेश को भी बुलाया गया। जिनके बयान टीम ने बुधवार को दर्ज किए हैं।
शुक्रवार तक पूरी होगी जांच रिपोर्ट
सीआईटी की जांच रिपोर्ट शुक्रवार तक पूरी होगी। मंगलवार शाम को अधिकारियों ने तय किया था कि बुधवार शाम तक जांच रिपोर्ट तैयार कर डीसी को सौंप दी जाएगी। लेकिन बाद में तथ्यों के संकलन व पुख्ता बनाने के लिए टीम के द्वारा समय लिया जा रहा है। अब अधिकारियों के द्वारा कहा जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक रिपोर्ट पूरी हो जाएगी।
आरोपी ट्राला चालक गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
बादली रोड फ्लाईओवर पर बीते सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेंद्र पुत्र सुखराम निवासी गांव इमलोटा जिला चरखी दादरी के तौर पर की गई। थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सीमा कुमारी ने बताया किया आरोपी ट्राला चालक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत के आदेश अनुसार उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
---------------