फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट आने से अस्पताल में छह घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन में फाल्ट आने से अस्पताल में छह घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इस कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो गई। बिजली आने के इंतजार में लोग घंटों तक बैंच पर बैठे नजर आए।
जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे से ही अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। हालांकि सुबह के वक्त तो ज्यादा दिक्कत नहीं थी लेकािन ओपीडी खुलने के बाद हालात बिगड़ गए। लैब, अल्ट्रासाउंड जांच, ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे विभाग के अलावा अन्य विभागों में काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया। जनरेटर से भी व्यवस्था सिरे नहीं चढ़ी तो उसके बाद अस्पताल प्रबंधन की चिंता भी बढने लगी थी। स्वयं एसएमओ डॉ. मुकेश इंदौरा व डॉ. देवेंद्र मेघा ने अंडर ग्राउंड बिछी बिजली लाइन की साइट पर जाकर व्यवस्थाओं को परखा और यहां फाल्ट ढूंढने में लगे कर्मचारियों को सावधानी पूर्वक कार्य करने की हिदायत देते हुए जल्द बिजली समस्या के समाधान किए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के वाटर बूस्टर पंप की ओर बने पार्क के हिस्से में से गुजर रही 120 केवी पेयर लाइन की खुदाई करने के बाद जांच करने में उसमें फाल्ट पाया गया। फाल्ट को ढूंढने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फाल्ट को ठीक करने के बाद ही अस्पताल की बिजली आपूर्ति निर्बाध तरीके से सुचारू हुई। हालांकि इससे कुछ समय पहले ही अस्थायी तौर पर इलेक्ट्रीशियनों ने कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति को चालू कर दिया था। अस्पताल में बिजली चालू होने के बाद ही एक्स-रे जांच का कार्य हुआ। उधर, एसएमओ डॉ. देवेंद्र मेघा ने बताया कि बिजली लाइन में फाल्ट के चलते कुछ कार्य तो प्रभावित रहा लेकिन मरीजों को परेशानी नहीं आने दी गई। कुछ वैकल्पिक व्यवस्था करके उन्हें पहले की तरह ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें