फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीआई अंडरपास : रविवार के आंदोलन को महिलाओं ने भी दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर के गांधीनगर स्थित सीसीआई अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने रविवार से शुरू होने वाले आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया है। इनेलो विधायक की ओर से रविवार को रेलवे ट्रैक पर बैठकर आंदोलन करने की चेतावनी के बाद गांधी नगरवासियों ने भी अपना समर्थन देने का एलान कर दिया है। इसे लेकर बुधवार को गांधी नगर में काफी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई थी तथा विधायक के साथ आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।
विदित रहे शहर की सीसीआई के समीप बंद पड़ी सी-34 रेलवे फाटक की जगह अंडरपास निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही है। पिछले दिनों सरकार की ओर से इसे मंजूर कर रेलवे प्रशासन को निर्माण को लेकर पत्र भी लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

अब हाल ही में अंडरपास निर्माण को लेकर संशय की बात सामने पर गांधी नगर निवासी एवं इनेलो विधायक राजदीप सिंह ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि इस जगह पर अंडरपास जरूर बनना चाहिए चाहे इसके लिए उन्हें रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़े। इसे लेकर विधायक राजदीप सिंह की ओर से दो रोज पहले उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। विधायक ने ज्ञापन में प्रशासन को रविवार से आंदोलन शुरू करने बारे अवगत करा दिया है।

बुधवार को मिला लोगों का समर्थन
रविवार को आंदोलन के दौरान रेलवे ट्रैक पर बैठने की चेतावनी विधायक राजदीप द्वारा दे दिए जाने पर गांधी नगर के लोग भी उनके समर्थन मेें उतर आए हैं। गांधी नगर निवासी महिलाएं व अन्य लोग बुधवार सुबह का लोनी में एकत्र हुए तथा रविवार के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इन महिलाओं का कहना था कि इस आंदोलन में वे विधायक के साथ हैं। वे विधायक के साथ रेलवे ट्रैक पर बैठने को तैयार हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने की बैठक
इसे लेकर सांय के समय रेलवे रोड के दुकानदारों की अनाज मंडी चौक पर बैठक हुई है। काफी संख्या में दुकानदार एकत्र हुए। गांधी नगर के पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि इसे लेकर दुकानदारों का भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर दुकानदार अंडरपास निर्माण के पक्ष में है। इसके निर्माण से दुकानदारों को काफी सुविधा हो सकेगी। पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को रेलवे स्टेशन के समीप आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लगातार समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें