फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सरसों खरीदना ही नहीं चाहती भाजपा: द्वारका

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की सरसों खरीदना ही नहीं चाहती भाजपा: नरेश द्वारका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सरकार द्वारा सरसों की सरकारी खरीद पर लगाई गई अनावश्यक शर्तों को सहन नहीं किया जाएगा। शर्तों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार सरसों को खरीदना ही नहीं चाहती। अगर सरकार ने शर्तें नहीं हटाई तो इनेलो किसानों के साथ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। ये विचार इनेलो जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका ने मंडी में किसानों से बातचीत में व्यक्त किए।
विज्ञापन

नरेश द्वारका ने कहा कि दिन रात मेहनत कर फसल तैयार करने वाले किसानों को फसल बेचने के लिए दूसरों के सामने हाथ जोड़ने पड़ रहे हैं। भाजपा ने चुनाव में किसानों के लिए लंबे चौड़े वादे किए थे, मगर सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा नेता वादे भूलकर अपने हित के लिए फैसले ले रहे हैं। इस मौके पर राजेश फौगाट, बबलू श्योराण, नितिन जांघू, ऋषिपाल उमरवास, राजेश झोझू, भूप मांढी, रतन दूधवा, कृष्ण काकड़ौली, राकेश कलकल, सतेंद्र दातौली, रामफल कादमा, रविंद्र फौगाट इनसो, संजीत धवन, बबलू चौधरी, रमन दूधवा, सोमबीर, रोहित मकड़ाना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें