फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गांव मौड़ी में कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न अधिनियमों और सामाजिक जनचेतना से जुड़े मुद्दों के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता अमित सनसनवाल ने शिविर में बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का कानूनी रूप से जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ अभद्र व्यवहार होता है तो इससे समाज भी प्रभावित होता है। इस प्रकार की घटनाओं को रोका जाना चाहिए। महिलाओं की सुविधा के लिए दादरी में जिला स्तर पर विशेष पुलिस थाना स्थापित कर दिया गया है। अधिवक्ता ने कहा कि बाल विवाह करना कानूनी अपराध है। इस अवसर पर गांव के सरपंच अमरजीत सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें