फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब युवती की शादी में बाधा नहीं बनेगा सफेद दाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पांव पर बना सफेद दाग अब युवती की शादी में बाधा नहीं बनेगा। नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में युवती के पांव की कास्मेटिक सर्जरी की गई। चार-छह महीने में युवती के पांव से सफेद का निशान गायब हो जाएगा। इससे उसकी शादी में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में यह पहली कास्मेटिक सर्जरी सफल रही।
ये है मामला
दिल्ली की रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती के पांव पर सफेद दाग हो गया था। कई तरह की दवाइयां ली, मगर वह ठीक नहीं हुआ। इससे युवती की शादी को लेकर भी परिजनों को चिंता होने लगी। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में डॉ. ईश आनंद के पास युवती उपचार के लिए पहुंची। उन्होंने केस हिस्ट्री देखी तो मालूम हुआ कि युवती के पांव पर बना सफेद दाग काफी समय से न तो बढ़ रहा है और न ही घट रहा। वह कुछ सेंटीमीटर पर ही उभरा हुआ था। इसके बाद युवती की कास्मेटिक सर्जरी की गई। लगभग पांच घंटे तक चला आपरेशन सफल रहा। आपरेशन के कुछ घंटे बाद ही युवती को छुट्टी मिल गई। सर्जरी करने वाले डॉ. का कहना है कि आगामी चार-छह महीने में यह दाग शरीर पर नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन

ऐसे हुआ इलाज
सफेद दाग की इस बीमारी को मेडिकल में विटीलिगो कहा जाता है। शरीर के अंदर जो रंग बनाने वाले सैल होते हैं, वे जिस हिस्से में खत्म हो जाते हैं। वहीं, पर सफेद दाग बन जाता है। सर्जरी के दौरान शरीर के दूसरे हिस्से से सैल लेकर उन्हें प्रभावित हिस्से में ट्रांसप्लांट किया जाता है। इसमें समय लगता है लेकिन सफल आपरेशन के बाद सैल काम करने लगते हैं। अमूमन छोटे से दाग की सर्जरी पर प्राइवेट अस्पताल में 40 से 60 हजार रुपये तक खर्च आता है। लेकिन नागरिक अस्पताल में यह खर्च 1500-2000 रुपये के बीच हुआ है। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में इस तरह का इलाज एक तरह का सपना ही था, मगर यहां पर त्वचा रोग विशेषज्ञ की स्थायी तैनाती के बाद यह इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ बोले
एम्स में भी सेवाएं दे चुके त्वचा एंड वीडी रोग विशेषज्ञ डॉ. ईश आनंद ने बताया कि शरीर के रंग बनाने वाले सैल खत्म होने के कई कारण होते हैं। इसका इलाज तब तो संभव है जब यह छोटे से हिस्से में ही बना हो और बढ़ न रहा हो। इसलिए ऐसी किसी भी शंका होने पर विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें