फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलकरा गांव को आदमपुर पुलिस चौकी से जोड़ने के विरोध में उतरी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलकरा गांव को आदमपुर पुलिस चौकी से जोड़ने के विरोध में उतरी पंचायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। दादरी जिला बनने पर नए खंडों में गांव को शामिल करने का विवाद अभी थमा नहीं था कि अब गांवों को नई चौकियों में शामिल करने का विरोध भी शुरू हो गया है। मंगलवार को गांव बलकरा के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को इस विषय में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके गांव को दादरी सदर थाने के अंतर्गत रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव को आदमपुर पुलिस चौकी से जोड़ने पर समस्या बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने आए पूर्व सरपंच करतार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सोमबीर, पूर्व बीडीसी दिलबाग, पंच बलवान सिंह, पंच सुमन देवी, पंच बबली, पंच ओमपाल सिंह, पंच रामअवतार, पंच आशा, पंच संगीता, विजय आदि ने बताया कि पहले बलकरा गांव दादरी सदर के अधीन था लेकिन हाल ही में उनके गांव को आदमपुर पुलिस चौकी के अधीन कर दिया गया है। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि उनके गांव की सदर थाने से दूरी वाया घसौला होते हुए छह किलोमीटर है जबकि आदमपुर चौकी गांव से 10 किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों का कहना है कि वहां आने-जाने की कोई सुविधा नहीं है। इसलिए लोगों को वहां जाने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को बताया कि उन्हें हर रोज अपने कार्य के लिए दादरी ही आना पड़ता है। ऐसे में उनके गांव को आदमपुर चौकी की बजाय सदर पुलिस थाने के अंतर्गत ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें