फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने बौंदकलां का परीक्षा केंद भी किया शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड ने बौंदकलां का परीक्षा केंद्र किया शिफ्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के चलते बौंद कलां का एक परीक्षा केंद्र शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार को बोर्ड की दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी रखी गई। शिक्षा बोर्ड ने जिले मेें 38 परीक्षा केंद्र बना रखे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड जिला प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने बौंद कलां स्थित एचएसवीएन स्कूल में परीक्षा केंद्र बना रखा था। इस परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ज्यादा बना रहा। इस स्कूल का भवन भी परीक्षा केंद्र की शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहा है । इसे देखकर शिक्षा बोर्ड अधिकारियों ने एचएसवीएन स्कूल में बने इस परीक्षा केंद्र को बौंद कलां में ही रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। बोर्ड प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह ने बताया कि अब अगले पेपर की परीक्षा नए परीक्षा केंद्र में होगी। इस नए परीक्षा केंद्र में मैट्रिक और बारहवीं दोनो कक्षाओं की परीक्षाएं होंगी। मंगलवार को शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं हुई। दसवीं कक्षा में शारीरिक शिक्षा व बारहवीं कक्षा का फाइन ऑर्ट की परीक्षा हुई। यह दोनो ही ऐच्छिक विषय होने की वजह से परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही फिर भी बोर्ड द्वारा गठित उड़न दस्तों का लगातार दबदबा बना रहा। परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें