दुकानदार चाहते हैं दादरी को मिले स्वच्छता में वन रैकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी शहर को स्वच्छ बनाने के अभियान में दुकानदार भी आगे आ रहे हैं ताकि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके। इस अभियान में दुकानदार व व्यापारी भी अपना सहयोग करने को तैयार है ताकि दादरी नगर को स्वच्छ बनाया जा सके। दुकानदारों का कहना है कि इसके लिए शहर के प्रत्येक व्यक्ति की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह इस अभियान में अपना योगदान करें ताकि स्वच्छता रैंकिंग में चरखी दादरी को प्रथम स्थान मिले। दुकानदारों ने शहर को स्वच्छ बनाने में आमजन के योगदान को विशेष बताया है।
दादरी शहर को स्वच्छ बनाए जाने को लेकर सबको जागरूक होने की जरूरत है तभी दादरी शहर को स्वच्छता में ठीक स्थान मिल पाएगा। स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए। वे पूरे शहर को साफ बनाए रखने के लिए अब लोगों को और जागरूक करेंगे। इस समय स्वच्छता के मामले में लोगों को पीछे नहीं हटना चाहिए। अपनी दुकान के आसपास सफाई करनी चाहिए। - सुरेंद्र दुकानदार
दुकानदारों को मार्केट और आसपास रोजाना सफाई करनी चाहिए तथा दूसरे लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। डस्टबिन में कचरा डालने से गंदगी बढ़ने पर रोक लगती है। दुकानदारों को अपने स्तर पर सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए। वे दुकानदारों, आम लोगों व ग्राहकों को भी स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगे ताकि वे स्वेच्छा से आगे आए। लोगों को इसके लिए अपनी सोच बदलने की जरूरत है। - पवन दुकानदार
स्वच्छता को लेकर दुकानदारों को भी समय- समय पर अभियान चलाने चाहिए। वे भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं ताकि दादरी शहर साफ-सुथरा बने। शहरवासियों को चाहिए वे सफाई के मामले में पीछे नहीं हटना चाहिए और शहर को नंबर वन बनाए। शहर को साफ -सुथरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक दुकानदार को सहयोग करना चाहिए। निर्धारित जगह पर कूड़ा डालना चाहिए। दुकानदार रोजाना ध्यान दें तो दादरी शहर को स्वच्छता के मामले में बाजी हाथ लग सकती है। - महाबीर दुकानदार
चरखी दादरी शहर को स्वच्छता में ए ग्रेड मिलने में दुकानदारों की इसमें विशेष भूमिका हो सकती है। दुकानदारों को निर्धारित जगह पर ही कूड़ा डालना चाहिए तथा आसपास के दुकानदारों को भी जागरूक करना चाहिए।। शहर को साफ -सुथरा बनाने में सबका सहयोग जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। अकेले सफाई कर्मचारी इस काम को नहीं कर सकते। - जतिन दुकानदार
शहर को स्वच्छ बनाने में सभी शहरवासियों का सहयोग जरूरी है। हमें अपने शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए आगे आना चाहिए। इसके लिए जागरूकता होना जरूरी है। शहर स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान पर आना चाहिए। नगर परिषद के अलावा शहरवासियों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। दुकानदारों को इसमें सहयोग करना चाहिए। - धीरज दुुकानदार
शहर स्वच्छ होने से नगर का साैंदर्य बढ़ेगा। प्रत्येक शहरवासी को आगे आना चाहिए तथा लोगों को जागरूक करना चाहिए। इसके अलावा प्रशासन को भी सहयोग करना चाहिए। शहर को स्वच्छ बनाने में आमजन को भी आगे आना चाहिए। हर शहरवासी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। लोगों को कचरे के मोबाइल वाहन में ही कचरा डालना चाहिए। आमजन के सहयोग से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूकता जरूरी है। - राजेंद्र दुकानदार
शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सबको सहयोग करना चाहिए। वह भी इस अभियान को सहयोग देने को तैयार है। शहर साफ सुथरा होगा तो बीमारियों से भी काफी हद तक बचाव बना रहेगा। स्वच्छता के मामले में शहर को नंबर वन बनाना है। - रमेश कुमार दुकानदार
शहर के सौंदर्य व स्वच्छता के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए तभी शहर को सुंदर बनाया जा सकता है। शहर के लोगों को जागरूक करना जरूरी है। जागरूकता से ज्यादा फायदा हो सकेगा। इसमें सब लोगों का सहयोग होना चाहिए। आज सौंदर्य की ज्यादा जरूरत है। - कृष्ण दुकानदार