फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं व स्वयंसेवकों ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहिम शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता रथ रवाना कर चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी
युवा एवं समाज परिवर्तन फाउंडेशन के स्वच्छ दादरी-सुंदर दादरी स्वच्छता अभियान रथ का रविवार को सीटीएम मनीष फौगाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान चेयरमैन नगर परिषद संजय छपारिया, संस्था अध्यक्ष एवं अभियान संयोजक युवाचार्य राजेश सांगवान ने झाड़ू लगाकर आमजन व दुकानदारों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
फाउंडेशन के स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयां, जनता कॉलेज के स्वयंसेवकों व केएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चरखी दादरी के स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने रोज गार्डन से परशुराम चौक तक सफाई की। उन्होंने पंपलेट वितरित कर लोगों को कचरा खुले में नहीं फेंककर डस्टबिन में डालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान संयोजक युवाचार्य राजेश सांगवान ने बताया कि यह अभियान पांच दिन तक चलेगा। विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं के सहयोग से दादरी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक दिन किसी एक क्षेत्र की सफाई की जाएगी और लोगों को पंपलेट वितरित कर इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में भूपेंद्र कौशिक, रोशन लाल, ओमप्रकाश, राजीव अरोड़ा, निरीक्षक विजय शर्मा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी भीमसेन भारद्वाज, प्राचार्या ज्योति, पार्षद कुलदीप गांधी, विरेंद्र सांगवान, अजीत मकड़ानी, देवेंद्र लांबा, देवेंद्र फौगाट, सत्यप्रकाश, सुरेंद्र गोयल, लक्ष्मण मौड़ी, विकास कलकल, मास्टर सुरेंद्र, संजय रामफल, हितेंद्र, मिलताराम, मास्टर दारा सिंह, नरेश झोझू खुर्द, सुरेंद्र झोझू कलां, कैप्टन वेदप्रकाश, डॉ. यशवीर सिंह, राजेश सोनी, अनिल, लक्ष्मण फौजी, पूर्व पंच अमीर सिंह, गोविंदा लांबा, मास्टर अमृत, एनएसएस स्वयंसेवक मोहित बेरलिया, अंकित आर्य, स्वयंसेविका मधु, साक्षी, रिया, अंजलि, दिव्या, आरती, निकिता, संतोष आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें