फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज की बड़ी मशीन मंगवाने के लिए जेई ने उच्चाधिकारियों के पास भेजी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सीवरेज की बड़ी मशीन से होगी सफाई
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर में सीवरेज की जेट मशीन खराब होने व सीवरेज व्यवस्था चरमरा जाने पर अब जनस्वास्थ्य विभाग के साइट जेई ने जिले के लिए सीवरेज की बड़ी मशीन की डिमांड उच्चाधिकारियों को भेज दी है। अमर उजाला ने इस खबर को सात दिसंबर के अंक में प्रकाशित किया था। इस समय शहर के विभिन्न भागों में इस समय सीवरेज के कई मेन प्वाइंट रूक हुए हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग गहरी मेन लाइनों की छंटाई का काम सुपर सकर मशीन से ही करवाता है। ये मशीन पांच मिनट में एक मेनहॉल की सफाई कर देती है और भिवानी से मंगवानी पड़ती है। शहर का एरिया बढ़ने से वार्डों की संख्या भी 19 से बढ़कर 21 हो गई है। सीवरेज की बड़ी से बड़ी ब्लॉकेज को भी ठीक कर देती है। इस समय शहर की कई मेन लाइनें ब्लॉक हैं जिससे थोड़ी-सा दूषित पानी दबाव बन जाने पर सीवरेज ढक्कन तक पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय जनस्वास्थ्य विभाग के पास सीवरेज सफाई के लिए जैट मशीन है लेकिन इसके जरिए पूरे शहर में गहरे सीवरेज की ठीक प्रकार से सफाई करना संभव नहीं है। गहरे मेनहॉल के प्वाइंट ब्लॉक हो जाने पर यह मशीन कारगार भी नहीं है। पिछले दिनों यह मशीन खराब पड़ी है। सीवरेज की सफाई का काम रुका हुआ है। यह मशीन वैसे भी कम क्षमता की है। इस मशीन से बड़े ब्लॉकेज खुल नहीं पाते। हालांकि विभाग ने पिछले माह शहर के विभिन्न भागों मेनहाल व ढक्कन भी बदले हैं। जहां कंडम ढक्कन लगे थे उन्हें रिप्लेस किया गया है। बिना लेवल के लगे सीवरेज ढक्कन को लेवल में किया गया है लेकिन पूरा सिस्टम दुरुस्त नहीं हो सका है। अमर उजाला के सात दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग अब हरकत में आ गया है। विभाग के जेई ने अब इस मशीन की सख्त जरूरत को देखते हुए उच्चाधिकारियों को डिमांड के लिख दिया है।
वर्जन
शहर में सीवरेज की बड़ी मशीन के लिए जरूरत है इसके लिए उच्चाधिकारियों को डिमांड भेज दी गई है।
मुकेश , जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें