फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की खेल स्पर्धाएं 13 से

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की खेल स्पर्धाएं 13 से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 13 दिसंबर को दादरी खंड प्रथम एवं द्वितीय के तहत आने वाले गांवों की ग्रामीण खेल प्रतियोगिता बलिदान स्मारक स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम ओमप्रकाश देवराला करेंगे। ये जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मला शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष की महिलाओं के बीच पांच किलोमीटर साइकिल रेस, 400 मीटर व 300 मीटर दौड़ की स्पर्धा करवाई जायेंगी। 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के बीच 100 मीटर दौड़, मटका दौड़ व पटेटो रेस का आयोजन किया जाएगा। साइकिल दौड़ की प्रतिभागी महिलाओं को अपनी साइकिल स्वयं लानी होगी। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें