अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड कांटेस्ट का हिस्सा बनने वाली 47 देशों की सुंदरियां हरियाणा का भी दौरा करेंगी और सामाजिक मुद्दों पर लोगों में चेतना लाएंगी। यह कांटेस्ट अगले साल मार्च में दिल्ली में होगा। कांटेस्ट की ब्रांड अंबेसडर एवं मिस मलेशिया जोसेफिन टेन इस कांटेस्ट के प्रमोशन के लिए शनिवार को बहादुरगढ़ पहुंची।
मलेशिया की जोसेफिन टेन सुपर मॉडल 2016 की विजेता भी हैं। वे इन दिनों जिस वर्ल्ड वाइड कांटेस्ट के प्रमोशन के लिए यहां आई हैं, वह 15 से 27 मार्च 2018 तक दिल्ली में आयोजित होगा। शनिवार को बहादुरगढ़ के गौरेया कॉम्प्लेक्स में मीडिया से रूबरू होते हुए जोसेफिन टेन ने बताया कि हरियाणा के टैलेंटिंग प्रमोटिंग ग्रुप ‘रूबरू’ की ओर से कई साल से भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रुप का पांचवां इंटरनेशनल जागरूकता अभियान भी चलेगा, जिसमें 47 देशों की सुपर मॉडल भाग लेंगी। रूबरू की ओर से संदीप कुमार ने बताया कि सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड कांटेस्ट के लिए जो 47 देशों की प्रतिभागी आएंगी, वे यहां पर सामाजिक जागरूकता अभियान का भी हिस्सा बनेंगी और लोगों को भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देंगी। दो बार वे हरियाणा का दौरा करेंगी। एक बार तो वे बहादुरगढ़ पहुंचेगी। दूसरा दौरा उनका रोहतक का होगा। इस दौरान मैनेजर दिनेश मलिक भी मौजूद रहे।
इन देशों की सुंदरियां आएंगी
अंगोला, ऑस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बांग्लादेश, बेल्जियम, ब्राजील, चीन, कांगो, इक्वाडोर, इथोपिया, जर्मनी, घाना, हंगरी, भारत, इजराइल, जापान, कजाकिस्तान, केन्या, कोरिया, क्रिगीस्तान, मलेशिया, म्यांनमार, नेपाल, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, फिलीपिंस, रोमानिया, रसिया, सर्बिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, स्वीडन, ताइवान, थाइलैंड, युगांडा, युक्रेन, यूएसए, उजबेकिस्तान समेत 47 देश शामिल हैं।
मार्च में 47 देशों की सुंदरियां करेंगी हरियाणा का दौरा
‘रूबरू’ के माध्यम से भ्रूण हत्या के खिलाफ करेंगी जागरूक
---फोटो 14 : कांटेस्ट की ब्रांड अंबेसडर एवं मिस मलेशिया जोसेफिन टेन के साथ संदीप व अन्य।---