बहादुरगढ़। नगर परिषद नागरिक फीडबैक के मामले में पिछड़ती नजर आ रही है। सर्वेक्षण के तहत अब तक केवल 15 लोगों ने ही फीडबैक दिया है जबकि इस प्रक्रिया से ओवरऑल मूल्यांकन के करीब एक हजार अंक तय होने हैं। इतनी कम भागीदारी से परिषद की रैंकिंग पर सीधा असर पड़ सकता है।
पहले के सर्वे में नागरिक फीडबैक से स्थिति में सुधार देखने को मिला था लेकिन इस बार लोगों की रुचि बेहद कम है। जागरूकता की कमी और मौजूदा हालात इसके पीछे प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। यह सर्वे कुल 12500 अंकों का है जिसमें स्वच्छता, मूलभूत सुविधाएं और नागरिक संतुष्टि जैसे कई मानकों को शामिल किया गया है। हालांकि अभी तक केंद्रीय मूल्यांकन टीम के दौरे का इंतजार है, जिससे आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
श्रेणी अंक
दृश्य स्वच्छता 1500
कचरे का पृथक्करण, संग्रहण व परिवहन 1000
ठोस कचरा प्रबंधन 1500
स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच 1000
प्रयुक्त जल प्रबंधन 1000
डी-स्लजिंग सेवाओं का मशीनीकरण 500
स्वच्छता के लिए जनजागरूकता 1500
स्वच्छता कर्मियों का समग्र कल्याण 500
नागरिक फीडबैक व शिकायत निवारण 1000
आडीएफ, ओडीएफ प्लस, वाटर प्लस ग्रेडिंग 1000
बहादुरगढ़ शहर की पिछले वर्षों में रैकिंग
वर्ष रैंक
2024 197
2023 174
2022 111
2021 120
2020 256
2019 228
2018 209
2017 353
हड़ताल के कारण फीडबैक का काम सुस्त है। मूल्यांकन टीम भी पूरे प्रदेश में वापस भेजी गई है। जैसे ही हड़ताल खत्म होगी वैसे ही स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर फीडबैक व अन्य कार्य तेजी से किए जाएंगे। फिलहाल स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने का अभियान 15 मई तक चलाया जा रहा है।
-सुनील हुड्डा, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, बहादुरगढ़।