झज्जर। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों और विदेश से आए 158 लोगों में से 149 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया हुआ है। जबकि 135 लोगों पर विभाग की टीमों की तरफ से निगरानी रखी जा रही है। झज्जर जिले में अब तक 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। जिनमें से 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एक सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। विभाग की तरफ से 9 लोगों को अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वाले या फिर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों पर निरंतर निगरानी रख रहा है।
28 दिन रखी जा रही निगरानी
इन लोगों पर 28 दिन तक विभाग की टीम निगरानी रख रही है। विभाग हर व्यक्ति का दिन में दो से तीन बार रिपोर्ट ले रहा है। हालांकि फिलहाल तक झज्जर जिला में एक भी कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया है। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आने की रिपोर्ट मिलती है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन लोगों को तुरंत अस्पतालों में लेकर आती हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजती हैं।
फिलहाल तक जिला में विदेश और दूसरे राज्यों से 158 लोगों के आने की रिपोर्ट आई है। जिनमें से 135 लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल तक जिला में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है।
- आरएस पूनिया, सिविल सर्जन, झज्जर।