फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 केजी वजन उठा बहादुरगढ़ की बेटी माधुरी ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। बीते दिनों दिल्ली में हुई ओपन पावर लिफ्टंग चैंपियनशिप में वैश्य बीएड कॉलेज की छात्रा माधुरी राठी छाई रही। शानदार प्रदर्शन करते हुए माधुरी ने बेंच प्रेस में गोल्ड तो डेड लिफ्ट में सिलवर मेडल जीता। इसके अलावा एक अन्य चैंपियनिशप में 120 किलो वजन उठाकर माधुरी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। शुक्रवार को वैश्य कॉलेज में माधुरी का अभिनंदन किया गया।
गत 7 अक्तूबर को दिल्ली के चांदपुर में ओपन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। दिल्ली, हरियाणा, यूपी सहित कई अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। बहादुरगढ़ से जटवाड़ा मोहल्ला की निवासी माधुरी राठी ने भी जोर आजमाइश की। माधुरी ने 63 से 73 वेट कैटेगिरी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। बेंच प्रेस में जहां गोल्ड मेडल हासिल किया, वहीं डेड लिफ्ट में सिलवर मेडल जीता। इससे पहले 31 सितंबर को दिल्ली के द्वारका में हुई ओपन चैंपियनशिप में भी माधुरी ने डेड लिफ्ट में 120 किलो वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इलाके का मान बढ़ाया। माधुरी वैश्य बीएड कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है और पिछले करीब पांच महीने से सेक्टर-9 स्थित जिमखाना क्लब में अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को वैश्य बीएड कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं और सहपाठियों ने माधुरी का अभिनंदन किया। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं। उनका आशीर्वाद सदैव माधुरी के साथ है। उन्हें यकीन है कि माधुरी आगे चलकर और ऊंचे स्तर पर जीत दर्ज कर कॉलेज व क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। वहीं माधुरी ने अपनी जीत का श्रेय कोच अरुण, पिता योगेंद्र राठी व मां वंदना राठी को दिया। बकौल माधुरी, माता-पिता के सहयोग से ही वह आगे बढ़ पा रही है। भविष्य में होने वाली स्टेट व नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतना ही उसका लक्ष्य रहेगा। इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें