फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 और सफाई कर्मचारी ज्वाइन करने को तैयार, आज से बहाल होगी डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सफाई कर्मियों का नगर परिषद कार्यालय में चल रहा आंदोलन अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। धरने पर बैठे सफाई कर्मी दो धड़ होने से शनिवार तक 70 सफाई कर्मचारी काम पर लौटे थे। जबकि 11 ने रविवार को नगर परिषद चेयरमैन के समक्ष काम पर लौटने की हामी भर दी। चेयरमैन संजय छपारिया का कहना है कि सोमवार तक काम पर लौटने वाले कर्मियों की संख्या 100 से अधिक हो जाएगी। करीब 35 कर्मचारियों से इस संबंध में बातचीत का दौर जारी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्थानीय शहरी निकाय निदेशक के हड़ताल में शामिल कर्मियों को हटाने बारे निर्देश मिलने के बाद ही नए कर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा भी आज से बहाल हो जाएगी।
रविवार को छुट्टी के चलते नगर परिषद कर्मियों ने शहर से कचरे का उठान नहीं किया। इससे पहले हड़ताल में शामिल 70 कर्मियों के काम पर लौटने से शुक्रवार व शनिवार को शहर में अभियान चलाकर करीब 120 टन कचरे का उठान किया गया था। कचरा उठान का काम शुरू होने से अब लोगों की कचरे संबंधी शिकायतें भी व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये पार्षदों व अधिकारियों के पास पहुंच रही हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कचरे से संबंधी प्रतिदिन 125 से 150 शिकायतें तीनों सफाई दरोगा व उनके पास पहुंची हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कम संख्या होने के बावजूद भी करीब 35 शिकायतों का समाधान करते हुए कचरे उठान किया गया है। रविवार को दोपहर तीन बजे तक करीब 55 शिकायतें पार्षदों व सेनेटरी शाखा के पास पहुंची लेकिन छुट्टी के चलते इनमें से एक का समाधान भी नहीं हुआ। नप अधिकारियों का तर्क है कि इन शिकायतों का ब्योरा तैयार कर लिया गया है और सोमवार सुबह ही कर्मियों को कचरा उठान के लिए भेजा जाएगा।
निदेशक के निर्देशों का इंतजार : चेयरमैन
चेयरमैन संजय छपारिया ने बताया कि हटाने के लिए जिन 110 कर्मियों की सूची निदेशक को भेजी थी उस पर अभी आगामी निर्देश उनके पास नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इनमें से जो कर्मचारी काम नहीं लौटे उन्हें हटाया भी जा सकता है। चेयरमैन ने बताया कि 90 नए कर्मियों की भर्ती करने के लिए तैयारियां पूरी है और जिला प्रशासन के पास स्वीकृति के लिए फाइल भेजी जा चुकी है।
आज से एक टीपर चार वार्ड करेगा कवर
काम पर लौटने वाले सफाई कर्मियों की संख्या सोमवार को 100 से अधिक होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए नगर परिषद ने सोमवार से डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा बहाल करने का निर्णय लिया है। नगर परिषद आज से पांच टीपर व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से शहर से कचरा उठान करेगा। चेयरमैन छपारिया ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि आज से ही सभी 21 वार्डों में कचरा उठान के लिए टीपर पहुंचे। इसलिए एक टीपर पर तैनात दो कर्मियों को चार वार्डों की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

450 टन कचरा सड़कों पर, किराये के वाहनों की संख्या बढ़ाएगी नप
सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि हड़ताल से लौटे कर्मचारी शहर से करीब 120 टन कचरे का उठान कर चुके हैं लेकिन अभी भी करीब 450 टन कचरा शहर में फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार को और कर्मचारी काम पर लौटने की उम्मीद है और इसके चलते सुबह व शाम की शिफ्ट में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किराये के वाहन और बढ़ाकर कचरा उठान वाले वाहनों की संख्या 15 कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन ट्रैक्टर-ट्राली व एक जेसीबी किराये पर मंगवाकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें