फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोउपचार केंद्र में गोरक्षा के लिए किया गया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
- राठी ने किया अस्पताल के निर्माण में सहयोग का आह्वान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर में नयागांव रोड स्थित गो एवं वन्य जीव उपचार केंद्र में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन कर भगवान से गायों व अन्य बेजुबान जीवों के कल्याण की प्रार्थना की गई। पंडित अमित मिश्रा ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न करवाया। यजमान के रूप में समाजसेवी सुनील छिल्लर उपस्थित रहे। सभी ने यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन

यज्ञ के पश्चात सुनील छिल्लर ने कहा कि गोधन सेवा समिति शहर व आसपास के सभी गांवों के बेसहारा गोवंश व अन्य सभी बेसहारा जीवों का उपचार करके अनुकरणीय कार्य कर रही है। उपचार के अभाव में क्षेत्र का कोई भी बेसहारा घायल व पीड़ित जीव ना मरे यही समिति का लक्ष्य है। विनोद कुमार ने कहा कि गोवंश की सेवा करने से इंसान को कभी नुकसान नहीं होता। इस अवसर पर गोधन सेवा समिति के सुदामा तायल, संदीप आर्य, सुशील राठी, बिजेंद्र राठी, कृष्ण चावला, हरिकिशन मंगले, सोनू बंसल, राजेंद्र जांगड़ा, अमित आर्य व विनोद कुमार सहित अनेक गोसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो 9 : गो-उपचार केंद्र में गोरक्षा यज्ञ में आहुति डालते गोभक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें