फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय टकराने से इंजन फेल, 4 घंटे फंसे रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
रोहतक से रेवाड़ी जा रही डेमू ट्रेन के आगे मदाना गांव के नजदीक नीलगाय आ गई। इससे ट्रेन के इंजन का कंप्रेशर फट गया, जिसके चलते प्रेशर नहीं बन पाया तो ट्रेन रोहतक व झज्जर के बीच फंस गई। जिसके बाद रेवाड़ी से दूसरा इंजन लाया गया, जिससे ट्रेन को जोड़कर झज्जर स्टेशन पर लाया गया।
इसी बीच यात्री करीब चार घंटे तक रोहतक-झज्जर के बीच मदाना गांव के खेतों में फंसे रहे। यात्रियों को रोहतक से रेवाड़ी जाने वाली दूसरी गाड़ी से रेवाड़ी भेजा गया। वहीं, रेवाड़ी से रोहतक जाने वाले डेमू ट्रेन रद्द हो गई। इसके अलावा एक अन्य मालगाड़ी को भी झज्जर रेलवे स्टेशन पर रोके रखना पड़ा।
विज्ञापन

रोहतक जाने वाले यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेकर रोहतक जाना पड़ा। सिंगल ट्रैक होने के कारण रोहतक से रेवाड़ी जाने वाली दूसरी ट्रेन को भी डीघल के पास रोकना पड़ा। जिसे रास्ता साफ होने के बाद रेवाड़ी के लिए दो घंटे की देर से रवाना किया गया।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे अधिकारियों ने घटना का लेकर बताने से मना करते हुए कहा कि घटना के बारे में दिल्ली से अधिकारी ही जानकारी देंगे। रेलवे विभाग के अधिकारियों का यह रवैया झज्जर स्टेशन पर यात्रियों के लिए काफी टेंशन भरा रहा। जिसके चलते यात्रियों काफी बार अधिकारियों के साथ झगड़े के मूड में दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें