फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी शुरू रोडवेज डिपों की बसें दौड़ रही बिना रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रिफ्लेक्टर दौड़ रहीं रोडवेज बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। इसके बाद भी रोडवेज बसों पर रिफ्लेक्टर और कोहरे से बचाव के लिए बसों पर फॉग लाइटें भी नहीं लगी हैं। रोडवेज डिपो में बने शौचालय भी गंदगी से अटे पड़े हैं। रोडवेज पुलिस चौकी व प्रशिक्षण केंद्र के बीच में कूड़े का डंपिंग प्वांइट बना रखा प्र। शौचालय व कूड़े की समस्या के कारण लोगों में गहरा रोष बना हुआ है।
रोडवेज डिपो में करीब 155 बसें हैं जिनमें अधिकतर बसों को रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। कुछ दिनों बाद जिले में कोहरे का प्रकोप बढ़ना स्वाभाविक है लेकिन रिफ्लेक्टर न होने से अन्य वाहन चालकों को परेशानी होगी। वहीं फॉग लाइट न होने से हादसा होने की संभावना बनी रहती है। पिछले साल भी रोडवेज विभाग ने बसों पर रिफ्लेक्टर लगवाए थे लेकिन एक साल बाद कुछ बसों के रिफ्लेक्टर तो टूट गए और कुछ बसों के रिफ्लेक्टर गिर गए या खराब हो गए। पिछले काफी समय से रोडवेज पुलिस चौकी व चालक प्रशिक्षण कार्यालय के समीप कूड़े का डंपिंग प्वाइट बना रखा है। इस समय दुकानदार भी रोडवेज परिसर में ही कूड़ा डाल रहेे हैं। जिसके कारण यात्रिदों को अधिक परेशानी होती हैं। खुले में पडे़ कूड़े के कारण यात्रियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। यात्री पंकज, अनिल, विशाल, देव व अकुंश ने बताया कि डिपो परिसर में कूड़े का ढेर हमेशा लगा रहता है। नगर परिषद कर्मचारी भी समय पर कूड़े का उठान नहीं करते । जिसके कारण समस्या अधिक बढ़ती जा रही है। रोडवेज विभाग को इस समस्या पर ठोस कदम उठाना चाहिए। रोडवेज डिपो में बनाए गए शौचालय की नियमित रूप से सफाई न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। शौचालय गंदगी से अटा पड़ा है। बस स्टैंड के ठीक सामने पूर्ण मार्केट के दुकानदार भी इसी शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप फौगाट ने रोडवेज डिपो प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ। लोगों के लिए शौचालय की समस्या जस की तस बनी हुई है। रोडवेज बस में सफर करने के लिए प्रतिदिन हजारों यात्री आते हैं लेकिन रोडवेज विभाग लोगों की इस समस्या पर मौन धारण किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्सन--
जल्द ही यह रिफ्लेक्टर लगवा दिए जाएंगे। सर्दी के मौसम को देखते हुए विभाग पूरी तैयारी में है। सभी बसों के स्मॉग लाइट भी लगवाई जाएंगी। सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जीएम रामकुमार, चरखी दादरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें