फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों से मुलाकात कर अशोक तंवर ने मंगलीराम पार्क में की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के गढ़ में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के द्वारा दलित सम्मेलन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद डॉ. तंवर ने पलटवार के लिए नया पैंतरा अपनाया है। एससी समाज के लिए आरक्षित और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ झज्जर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मंगवलार सुबह-सुबह जहांआरा बाग स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसके बाद अशोक तंवर राव मंगलीराम पार्क में सैर करने के लिए पहुंच गए। जहां पर उन्होंने सैर के दौरान ही उपस्थित लोगों से गुफ्तगू की।
तंवर ने अपने कार्यक्रम को यहीं खत्म न करते हुए सब्जी मंडी का रुख किया। जहां पर उन्होंने आढ़तियों और जन सामान्य लोगों से मुलाकात करके लोगों से महंगाई की पीड़ा और उनका दुख दर्द जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कहा करते थे कि बीजेपी के राज में अच्छे दिन आएंगे। जबकि टमाटर 60 रुपये प्रति किलो और प्याज 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ये सरासर मजदूर और किसानों का शोषण है। शहर में ऐसे दौरा करने में मुख्य भूमिका प्रदेश संगठन सचिव बिजेंद्र रंगा और पूर्व युवा जिला अध्यक्ष कृष्ण कादियान एडवोकेट की संयुक्त रूप से भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद पति ने किया चाय का कार्यक्रम
शहर के वार्ड-19 से पार्षद ममता यादव के पति हरीश यादव ने अध्यक्ष का अपने कार्यालय में चाय पान का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस पार्टी के लगभग सभी पार्षद मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौजूद रहने वालों में महाबीर गुर्जर पार्षद, टेकचंद गुर्जर पार्षद, भूदेव गुलिया पार्षद एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंदर दरोगा, प्रदेश यादव सभा के उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, सतबीर नंबरदार पलड़ा, मास्टर जयदेव, एडवोकेट मनोज पूनिया, एडवोकेट संदीप रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें