घिकाड़ा सरपंच के खिलाफ खोला ग्रामीणों ने मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हाल ही में कन्नी खाप पंचायत में सात गांवों में धान रोपाई पर पाबंदी लगाने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। गांव घिकाड़ा सरपंच सोमेश के खिलाफ कुछ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।
ग्रामीण बिजेंद्र सांगवान, रविन्द्र सांगवान, विजय सिंह सांगवान, कुलदीप सांगवान, प्रदीप, राजेन्द्र, संदीप, जितेन्द्र, जगदीश, राजकुमार, सोनू, अनिता, संदीप सिंह, रामकिशन, विनोद, अनूप, धर्मचन्द, राजबीर, मनोज, महेंद्रपाल, अशोक कुमार ने बताया कि घिकाड़ा गांव में धान रोपाई पर पाबंदी लगाने के लिए सरपंच की अगुवाई में कोई पंचायती सहमति नहीं बनी थी। उन्होंने कहा कि सरपंच सोमेश व गांव के कुछ व्यक्ति किसानों पर लगातार दबाव बना रहे हैं। वहीं, सरपंच सोमेश ने बताया कि यह कन्नी खाप का फैसला था और उन पर जो किसानों को परेशान करने के आरोप लगाए जा रहे हैं वो बेबुनियाद है।