फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल पुरानी 18 इंची सीवर लाइन की जगह डाली जा रही 14 इंची पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अमरूत योजना के तहत शहर के महावीर पार्क क्षेत्र और आसपास की तीन कॉलोनियों में सीवरेज पाइप लाइन डाली जा रही है। यहां 40 साल पुरानी 18 इंची (450 मिलीमीटर व्यास) लाइन की जगह अब सिर्फ 400 एमएम की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसको लेकर स्थानीय निवासियों में रोष है। उन्होंने कहा कि इलाके में आबादी के तेजी से बढ़ते घनत्व को देखते हुए सीवर लाइन का आकार डेढ़ से दोगुणा ज्यादा होना चाहिए। इन इलाकों में करीब 10 हजार की आबादी है। लोगों ने प्रशासन से 24 इंची व्यास वाली सीवर लाइन डालने की मांग की है। वहीं पार्षद कांता राजेश खत्री का कहना है कि सीवर पाइपलाइन का सारा काम सरकार की योजना के अनुसार हो रहा है।
विज्ञापन

अमरूत योजना के नाम पर बहादुरगढ़ में गड़बड़ी हो रही है। कम साइज की पाइपलाइन बिछाने पर वीरवार को इन कॉलोनियों ने लोगों ने बैठक की। मीटिंग में मौजूद पूर्व पार्षद राजू दलाल व अन्य लोगों ने कहा कि अगर इस प्रोजेक्ट में सुधार नहीं किया गया तो इन कॉलोनियों में हमेशा सीवर ओवरफ्लो की समस्या रहेगी। पत्रकार वार्ता में दलाल ने जनस्वास्थ्य विभाग के 2007 से लेकर 2017 तक के नक्शे और दस्तावेज पेश किए। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों से साबित होता है कि वर्तमान में रोहतक रोड पर महाबीर पार्क व नेहरू पार्क के सामने से 450 मिलीमीटर इनर डायामीटर अर्थात अंदर से 18 इंची पाइपलाइन बिछी हुई है। जबकि अब योजना में 350 एमएम इनर डायामीटर अर्थात अंदर से 14 इंची लाइन डाली जा रही है, जिसका खामियाजा वार्ड-21, 22 व 28 के लोगों को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर सुरजीत दलाल, आजाद दहिया, साहब सिंह, जीत सिंह दलाल, तेजबीर शर्मा, रामफल छिल्लर, जगत सिंह दलाल, प्रीतम सिंह, मास्टर उमेद सिंह, महाबीर राठी, बिजेंद्र दलाल, सतनारायण वर्मा, देवराज गंभीर, अजीत सिंह दलाल, रोशन लाल सेठी, सरदार प्रेम सिंह, एसपी गुजराल, ओपी हुड्डा, सुभाष, रणजीत राठी, रामेश्वर छिल्लर, सत्यदेव राठी, सतीश, विक्रम, मनीष कौशिक, शमशेर आदि मौजूद रहे।
2017 में चीफ इंजीनियर ने पत्र में वर्तमान सीवर लाइन को 18 इंची दर्शाया है
जून 2007 में पब्लिक हेल्थ द्वारा बनाए गए नक्शे और दिसंबर 2016 में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए नक्शे व जनवरी 2017 में चीफ इंजीनियर द्वारा लिखे पत्र में भी वर्तमान सीवर लाइन को अंदर-अंदर 450 मिलीमीटर अर्थात अंदर से 18 इंची दर्शाया गया है। जबकि अमृत योजना के तहत अब 450 मिलीमीटर पाइपलाइन मंजूर होने के बाद भी 350 मिलीमीटर अर्थात 14 इंची लाइन दबाई जा रही है।
विज्ञापन

आरोप : जनप्रतिनिधि नहीं उठा रहे जनता की आवाज
लोगों का कहना है कि नगर पार्षद कांता राजेश खत्री इस मामले में जनता के हित में आवाज उठाने के बजाय ठेकेदार के गलत कार्य का समर्थन कर रहे हैं। महाबीर पार्क व नेहरू पार्क के निवासियों ने इस मामले में शासन व प्रशासन से जनहित में दखल देने और अनुचित काम को दुरुस्त करवाने की मांग दोहराई। इन लोगों ने कहा कि गत 15 दिन से महाबीर पार्क व नेहरू पार्क में नारकीय हालात बने हुए हैं। डीजल पंप सेट लगाकर सीवर साफ करने की कोशिश नाकाम हो रही है। 15 दिन से गलियों में गंदा पानी भरा है।
40 साल आज से करीब 10 गुना कम थी आबादी
महावीर पार्क निवासी वरिष्ठ नागरिक विक्त्रस्म भारद्वाज ने बताया कि 40 साल से भी पहले जब ये सीवर लाइन डाली गई तो महावीर पार्क और आसपास की संबंधित बस्तियों की जन आज से करीब 10 गुना कम रही होगी। इसके बावजूद आज सीवर लाइन की क्षमता घटाई जा रही है, जो गलत है। सीवर लाइन से महावीर पार्क के अलावा, नेहरू पार्क व गुरुनानक कॉलोनी के भी कुछ हिस्से जुड़े हैं। अगर सीवर लाइन की क्षमता कम रही तो इन कॉलोनियों की 10 हजार आबादी को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
सारा काम पंचकूला स्थित जन स्वास्थ्य एवं इंजीनियरिंग विभाग के राज्य मुख्यालय से स्वीकृत प्लान के अनुसार हो रहा है। 400 एमएम की लाइन की प्लान नगर परिषद ने तैयार नहीं की, बल्कि विभाग ने भेजी है। विभाग के अधिकारी लगातार काम की देखरेख कर रहे हैं। काम में प्लान व नियमों का कहीं कोई उल्लंघन नहीं हो रहा।
शीला राठी, अध्यक्ष, नगर परिषद
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं बनाया। सीवर लाइन बिछाने का सारा काम नगर परिषद की ओर से किया जा रहा है। यह बात सही है कि नई सीवर लाइन की क्षमता पुरानी लाइन की अपेक्षा कुछ कम है।
विज्ञापन

- अनिल रोहिल्ल, उपमंडल अभियंता, जनस्वास्थ्य एवं इंजीनियरिंग विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें