फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मियों ने मांगों के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न सरकारी विभागों के सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर स्थानीय जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रताप सिंह संागवान ने की।
प्रताप सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 मार्च 2017 को रिटायर्ड कर्मियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन दो वर्ष की अवधि बीत जानेे के बाद भी धरातल पर मांगों को स्वीकार नहीं किया गया है जो साफ तौर पर सरकार की बेरुखी को दर्शाता है। इसके चलते प्रदेश के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी रोष बना हुआ है। रिटायर्ड कर्मचारी नेता प्रताप सिंह ने कहा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में 70 वर्ष की आयु होने पर 25 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोतरी करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा देना, चिकित्सा भत्ता बढ़ाकर तीन हजार रुपये करना, एलटीसी का लाभ देना, नई पेंशन स्कीम बंद कर पुरानी को लागू करना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सचिव हरिदत्त आर्य, बाढड़ा प्रधान नंदलाल, मुख्य सलाहकार रामरतन घसौला, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोठसरा, प्रेस सचिव रणधीर कुंगड़, वेद सिंह, कर्ण सिंह, मांगेराम पूनिया, इंद्र सिंह, रामेश्वर, रामअवतार शास्त्री, केदार सिंह, कैलाश धर्मबीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें