फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई से मुकदमें में नाम डलवा सकती है सरकार लेकिन ओच्छे हथकंडे नहीं होने देंगे कामायाब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर/ बेरी। भाईचारे को तोड़ने के लिए भाजपा सरकार ने सदैव ही ओछे हथकंडे अपनाए हैं। सीबीआई से उनका नाम भी केस में डलवाया जा सकता है। यह बात यशपाल मलिक ने बेरी अनाजमंडी में आयोजित भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
मलिक ने कहा कि सरकार के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। सरकार को चाहिए कि वे 16 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सर्वसम्मति से बिल पास करवा कर जाट समाज के आरक्षण का रास्ता साफ करेे। अगर इस तरह से सरकार नहीं करती है तो उन्हें जाटों का आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर अशोक बल्हारा, संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष जितेंद्र उर्फ बबला, कादियान खाप प्रधान बिल्लु कादयान, तेजबीर बाघपुर, चिंटू छारा, कैप्टन राजसिंह, राजपाल सुहाग बिसाहन,बलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज होगा रणनीति का खुलासा
मलिक ने कहा कि जाट समाज के द्वारा जसिया में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रणनीति का खुलासा कर दिया जाएगा। जाट समाज आरक्षण के लिए 16 अगस्त से आंदोलन शुरू करेगा। सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो वे बड़ा आंदोलन कर सरकार को झुकने पर मजबूर कर देंगे। वहीं सीबीआई के द्वारा की जा रही गिरफ्तारियों पर उन्होंने कहा कि अब कोई गिरफ्तारी हुई तो एक घंटे के नोटिस पर हर गांव में जाम लगा देंगे।

रैली में अब पुराना उत्साह नहीं दिखा
शनिवार को बेरी में आयोजित हुई जनसभा में वो पुराना उत्साह नहीं दिखाई दिया। पूर्व के आंदोलन में जिस प्रकार से ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉलियों की लाइन लगी होती थी, उस तरह की भीड़ शनिवार को नजर नहीं आई। महिलाएं भी ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम में पहुंचती थी लेकिन शनिवार को महिलाओं की संख्या 100 से भी कम ही रही।

आंदोलन में दम दिखाने का दावा
कादियान खाप के प्रधान बिल्लु कादियान के द्वारा शनिवार को दावा किया गया कि कादियान खाप 16 अगस्त से शुरू हो रहे आंदोलन में दम दिखाएगी। अगर सरकार ने आरक्षण के लिए जाटों की पैरवी नहीं की तो वे समाज को साथ लेकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कादियान खाप किसी भी आंदोलन में पीछे नहीं रही है।
विज्ञापन


रैली स्थल के पास धारा 144 रही लागू
जिला प्रशासन के द्वारा जाट समाज के कार्यक्रम को देखते हुए रैली स्थल के आसपास धारा-144 लागू की गई थी। वहीं पैट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए थे कि कोई भी खुले कैन, बोतल या अन्य बर्तन में तेल नहीं डालेगा। वहीं शराब के ठेके को भी प्रशासन के द्वारा सुबह ही बंद करवा दिया गया था। वहीं रैली को देखते हुए पुलिस बल भी अलर्ट पर रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें