फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय पैरा ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक जीत संदीप ने झज्जर का बढ़ाया गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
फरीदाबाद में आयोजित की पैरा ओलंपिक स्पोर्ट्स फॉर फिजिकल चैलेंज प्रतियोगिता में जिले के गांव रेढूवास के संदीप मोर ने 200 मीटर एवं 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। एक ही बार में दो-दो स्वर्ण पदक जीतने वाले संदीप मोर ने हौसलों के दम पर यह कर दिखाया।
उल्लेखनीय है कि संदीप मोर 55 फीसदी विकलांग है एवं इस वर्ष पंचकूला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भी राज्य का प्रतिनिधित्व 200 मीटर 400 मीटर एवं रिले रेस में कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने से ठीक पहले संदीप मोर ने एक बार फिर राज्यस्तर पर दो स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करके जिले का नाम तो रोशन किया ही है साथ-साथ पैरा खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झज्जर से स्नातक संदीप मोर कहते हैं कि एक समय था जब मेरे लिए चल पाना भी बहुत मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करके सोना जीतने का सपना रखने वाले संदीप मोर कहते हैं कि दुनिया में कोई भी काम असंभव नहीं है यदि हम पूरी हिम्मत और जज्बे के साथ काम करना शुरू करें तो हर काम आसान हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें