चंपापुरी में धार्मिक कार्यक्रम 18 से
चरखी दादरी।
चंपापुरी क्षेत्र की गली नंबर सात स्थित सिद्ध मां भगवती शक्ति पीठ परिसर में नवरात्रों पर 18 से 31 मार्च तक अनेक धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी मंदिर सेवक गुलशन मदान, विनोद गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 18 मार्च को मंदिर परिसर में कलश पूजा, नवग्रह दुर्गा पूजा और शक्ति पीठ पूजा अर्चना और दुर्गा सप्तशती के साथ किया जाएगा। 18 मार्च को अखंड ज्योति की स्थापना होगी। इसके साथ ही इस अवधि में दोनों समय मां भगवती की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही महिला संकीर्तन मंडल द्वारा प्रतिदिन सांय तीन से पांच बजे तक भजन कीर्तन किया जाएगा। 29 मार्च को मंदिर परिसर में मां भगवती का रात्रि जागरण आयोजित होगा। 30 व 31 मार्च को हनुमान जयंती पर भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।